Ravindra Jadeja: आईपीएल 2026 के 16वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा ने खास रिकॉर्ड बना दिए, अपनी पारी मे 15वा रन पूरे करते हुए उन्होंने खास रिकॉर्ड बना दिया।
रवींद्र जडेजा ने इस मुकाबले में टी20 क्रिकेट में अपने 4 हजार रन पूरे किए। जडेजा इसके साथ ही टी20 क्रिकेट में 4 हजार रन और 200 विकेट लेने वाले दूसरे भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। जडेजा से पहले यह कारनामा सिर्फ हार्दिक पांड्या ही कर सके हैं। जडेजा ओवरऑल यह उपलब्धि हासिल करने वाले दुनिया के 25वें खिलाड़ी हैं। जडेजा ने गेंदबाजी में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 2 ओवर के स्पेल में सिर्फ 14 रन खर्च किए और रोमारियो शेफर्ड का बड़ा विकेट अपने नाम किया।
Indian Premier League: आईपीएल 2026 के 16वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की भिड़ंत बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के साथ हो रही है। आरआर के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने इस मुकाबले में खास मुकाम हासिल कर लिया है।
Also Read: LIVE Cricket Score
इससे पहले, आरसीबी ने 20 ओवर में 8 विकेट गंवाकर 201 रन बनाए। टॉप ऑर्डर के फ्लॉप होने के बाद कप्तान रजत पाटीदार ने एक छोर से शानदार बल्लेबाजी की और 40 गेंदों में 63 रन बनाए। अपनी इस पारी में उन्होंने 4 चौके और 4 छक्के लगाए। विराट कोहली अच्छी शुरुआत का फायदा नहीं उठा सके और 16 गेंदों में 32 रन बनाकर आउट हुए। वेंकटेश अय्यर ने 15 गेंदों में नाबाद 29 रन बनाए, जबकि रोमारियो शेफर्ड ने 22 रनों का योगदान दिया।