Lucknow Super Giants: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में बुधवार को इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) और दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के बीच खेले गए मुकाबले में एलएसजी के कप्तान ऋषभ पंत पारी की शुरुआत करने उतरे। पंत ओपनिंग नहीं करते। इसलिए उनका ओपनर के रूप में आना चर्चा का विषय रहा। मैच के बाद पंत ने इस पारी की शुरुआत करने के फैसले को रणनीति का हिस्सा बताया।
ऋषभ पंत ने मैच के बाद कहा, "यह फैसला अचानक नहीं लिया गया था, बल्कि एक सोची-समझी रणनीति का हिस्सा था। टीम चाहती थी कि निकोलस पूरन बीच के ओवरों में आकर आक्रामक भूमिका खेलें, इसलिए उन्हें टॉप ऑर्डर से हटाया गया।"
एलएसजी कप्तान ने कहा, "लेफ्ट-राइट कॉम्बिनेशन के जरिए विरोधी टीम को लेफ्ट-आर्म स्पिनर, खासकर अक्षर पटेल का इस्तेमाल करने से रोका जा सकता था। हालांकि, उनके जल्दी आउट होने से यह योजना पूरी तरह लागू नहीं हो सकी।"
अगले मैचों में भी पारी की शुरुआत करने के सवाल पर पंत ने कहा कि वह टॉप ऑर्डर में खेलते रह सकते हैं।
सीजन के पहले मैच में पंत का पारी की शुरुआत करना एलएसजी के लिए के पक्ष में नहीं रहा। वह 9 गेंदों पर 7 रन बनाकर दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से आउट हो गए।
ऋषभ पंत ने अपने लगभग दस साल के टी20 करियर में सिर्फ 23 बार ओपनिंग की है। आईपीएल में उन्होंने केवल सात बार पारी की शुरुआत की है।
सीजन के पहले मैच में पंत का पारी की शुरुआत करना एलएसजी के लिए के पक्ष में नहीं रहा। वह 9 गेंदों पर 7 रन बनाकर दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से आउट हो गए।
Also Read: LIVE Cricket Score
लखनऊ का अगला मुकाबला 5 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में होगा।