पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 49वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया है। दोनों ही टीमें इस मैच को जीतकर प्लेऑफ के और करीब पहुंचना चाहेंगी।

Advertisement

बुधवार को हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में टॉस जीतने के बाद पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा, "हम पहले गेंदबाजी करेंगे। अब तक, पिछले कुछ मुकाबलों में जो हम हारे हैं, उनसे हमने बहुत कुछ सीखा है। सफर की वजह से हमें अब तक कोई शिकायत नहीं है। एक पेशेवर खिलाड़ी के तौर पर सभी अपना काम बखूबी निभा रहे हैं। पिछले मैच में एसआरएच ने लक्ष्य का पीछा किया था, इसलिए मुझे लगा कि हम गेंदबाजी करेंगे। शशांक टीम में आए हैं।"

Advertisement

दूसरी ओर, सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने कहा, "मैं भी टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी ही चुनता। उम्मीद है कि आज हम शानदार प्रदर्शन करेंगे। इस सीजन में दर्शकों ने हमारा बहुत अच्छा साथ दिया है। मैं पिच का सही अंदाजा नहीं लगा सकता। उम्मीद है कि हम स्कोरबोर्ड पर कुछ रन बना पाएंगे। नीतीश हमारी टीम में वापस आ गए हैं।"

पंजाब किंग्स ने इस सीजन 9 में से 6 मैच अपने नाम किए हैं। यह टीम अंकतालिका में शीर्ष पर है, जबकि 10 में से 6 मुकाबले जीत चुकी एसआरएच तीसरे स्थान पर है। पीबीकेएस के पास फिलहाल 13 अंक हैं। वहीं, एसआरएच के पास 12 अंक हैं। एसआरएच अगर यह मैच जीत लेती है, तो प्वाइंट्स टेबल में शीर्ष पर पहुंच जाएगी।

दूसरी ओर, सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने कहा, "मैं भी टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी ही चुनता। उम्मीद है कि आज हम शानदार प्रदर्शन करेंगे। इस सीजन में दर्शकों ने हमारा बहुत अच्छा साथ दिया है। मैं पिच का सही अंदाजा नहीं लगा सकता। उम्मीद है कि हम स्कोरबोर्ड पर कुछ रन बना पाएंगे। नीतीश हमारी टीम में वापस आ गए हैं।"

Also Read: LIVE Cricket Score

पंजाब किंग्स की प्लेइंग इलेवन: प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, सूर्यांश शेडगे, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जानसन, लॉकी फर्ग्यूसन, विजयकुमार विशाक, अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार