Chennai Super Kings: पांच बार आईपीएल का खिताब जीत चुकी चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) बड़े बदलाव के साथ इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें संस्करण (आईपीएल 2026) में उतर रही है। कभी 'डैड आर्मी' के नाम से मशहूर रही सीएसके इस बार युवा खिलाड़ियों के साथ छठी बार खिताब जीतने के इरादे से उतरेगी।

Advertisement

सीएसके आईपीएल 2025 में अंकतालिका में सबसे नीचे रही थी। शायद यह प्रदर्शन ही कहीं न कहीं सीएसके में बड़े बदलाव की वजह बना और प्रबंधन ने टीम को नए तरीके से बनाने पर ध्यान दिया जिसमें युवा खिलाड़ियों की अहम भूमिका थी।

Advertisement

आयुष म्हात्रे, डेवाल्ड ब्रेविस, सरफराज खान, प्रशांत वीर, कार्तिक शर्मा और ट्रेड के जरिए टीम का हिस्सा बने संजू सैमसन इसका बड़ा उदाहरण हैं।

आईपीएल 2026 से पहले हुई मिनी नीलामी में सीएसके ने एक तरह से अपनी टीम को निर्मित किया और हर छोटी से छोटी कमी को दूर करने का प्रयास किया। सीजन से पहले सीएसके अब पहले से मजबूत और ऊर्जावान नजर आ रही है।

अगर हम सीएसके की ताकत की बात करें तो कप्तान ऋतुराज गायकवाड़, सलामी बल्लेबाज और विकेटकीपर संजू सैमसन और मध्यक्रम के विस्फोटक बल्लेबाज शिवम दुबे इस टीम की बल्लेबाजी की ताकत हैं। सैमसन और दुबे हाल ही में टी20 विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा रहे थे। सैमसन ने अपनी बेहतरीन बल्लेबाजी के दम पर 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट' का खिताब जीता, तो दुबे ने भी गेंद और बल्ले से बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। ऋतुराज गायकवाड़ लंबे समय से सीएसके का हिस्सा रहे हैं और शानदार प्रदर्शन करते आ रहे हैं। गायकवाड़ के पास भी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का अनुभव है, जो टीम के काम आएगा।

आयुष म्हात्रे, कार्तिक शर्मा इस बल्लेबाजी क्रम को धार देंगे। वहीं एमएस धोनी फिनिशर की भूमिका में दिखेंगे।

Advertisement

प्रशांत वीर और कार्तिक शर्मा अनकैप्ड खिलाड़ी हैं। दोनों में प्रत्येक को नीलामी में सीएसके ने 14.20 करोड़ में खरीदा था। दोनों के प्रदर्शन पर भी नजर रहेगी। इन खिलाड़ियों के पास अपनी पहचान बनाने का मौका है।

स्पिन विभाग में प्रशांत वीर, नूर अहमद, अकील हुसैन और राहुल चाहर हैं। नूर और अकील अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी क्षमता साबित कर चुके हैं और चेन्नई में टीम के लिए सबसे बड़े ट्रंप कार्ड बन सकते हैं। नूर ने पिछले सीजन में भी शानदार प्रदर्शन किया था। वीर और राहुल चाहर इस आक्रमण में गहराई देते हैं।

सीएसके की सबसे बड़ी कमजोरी तेज गेंदबाजी है, और डेथ ओवर्स में समस्या कुछ ज्यादा है। ऑस्ट्रेलियाई पेसर नाथन एलिस इंजरी की वजह से पूरे सीजन से बाहर हो चुके हैं। एलिस डेथ ओवर्स में टीम की सबसे बड़ी ताकत थे। टीम के पास मैट हेनरी और खलील अहमद हैं, लेकिन ये दोनों गेंदबाज डेथ ओवर में एलिस की तरह प्रभावी नहीं रहे हैं। हेनरी शुरुआती ओवरों में बेहतर हैं। स्पेंसर जॉनसन और अंशुल कंबोज तेज गेंदबाजी में टीम के लिए अहम हो सकते हैं।

Advertisement

स्पिन विभाग में प्रशांत वीर, नूर अहमद, अकील हुसैन और राहुल चाहर हैं। नूर और अकील अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी क्षमता साबित कर चुके हैं और चेन्नई में टीम के लिए सबसे बड़े ट्रंप कार्ड बन सकते हैं। नूर ने पिछले सीजन में भी शानदार प्रदर्शन किया था। वीर और राहुल चाहर इस आक्रमण में गहराई देते हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score

आईपीएल 2026 के लिए सीएसके की टीम: रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), एमएस धोनी, संजू सैमसन, डेवाल्ड ब्रेविस, आयुष म्हात्रे, कार्तिक शर्मा, सरफराज खान, उर्विल पटेल, अंशुल कंबोज, जेमी ओवरटन, रामकृष्ण घोष, प्रशांत वीर, मैथ्यू विलियम शॉर्ट, अमन खान, जैक फॉल्क्स, शिवम दुबे, खलील अहमद, नूर अहमद, मुकेश चौधरी, स्पेंसर जॉनसन, श्रेयस गोपाल, गुरजापनीत सिंह, अकील होसेन, मैट हेनरी, राहुल चाहर।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार