आईपीएल 2026 में कई युवा और कुछ अनुभवी खिलाड़ियों का प्रदर्शन लाजवाब रहा। हालांकि, कुछ नाम ऐसे भी रहे, जिन्हें खरीदने या टीम में बनाए रखने के लिए फ्रेंचाइजियों ने करोड़ों रुपये खर्च किए, लेकिन इन प्लेयर्स का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा। आइए ऐसे ही पांच खिलाड़ियों के नाम आपको बताते हैं।

Advertisement

कैमरून ग्रीन: कोलकाता नाइट राइडर्स ने कैमरून ग्रीन को खरीदने के लिए 25.20 करोड़ रुपये खर्च किए थे। हालांकि, ग्रीन ने अपने प्रदर्शन से खासा निराश किया। बल्लेबाजी में वह 14 मुकाबलों में 145 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 322 रन ही बना सके और पूरे सीजन में उनके बल्ले से महज दो अर्धशतक निकले। शुरुआती मुकाबलों में ग्रीन ने इंजरी से उबरने की बात कहकर गेंदबाजी नहीं की और बाद में भी वह गेंद से कोई खास असर नहीं डाल सके।

Advertisement

ऋषभ पंत: 27 करोड़ में बिकने वाले ऋषभ पंत का प्रदर्शन लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) की ओर से खेलते हुए आईपीएल 2026 में भी निराशाजनक रहा। पंत 14 मुकाबलों में 138 के स्ट्राइक रेट से सिर्फ 312 रन बनाए। पंत पूरे सीजन में सिर्फ एक अर्धशतक ही लगा सके। बल्ले से पंत की नाकामी एलएसजी को इस सीजन भी काफी भारी पड़ी।

सूर्यकुमार यादव: मुंबई इंडियंस ने सूर्यकुमार यादव को रिटेन करने के लिए 16.35 करोड़ रुपये खर्च किए थे। हालांकि, सूर्यकुमार इस सीजन रनों के लिए बुरी तरह से संघर्ष करते हुए नजर आए। सूर्यकुमार 13 पारियों में 147 के स्ट्राइक रेट से सिर्फ 270 रन ही बना सके। उन्होंने इस सीजन दो अर्धशतक लगाए। सूर्यकुमार का बल्ले से फेल होना मुंबई इंडियंस के खराब प्रदर्शन की बड़ी वजह रहा।

ऋषभ पंत: 27 करोड़ में बिकने वाले ऋषभ पंत का प्रदर्शन लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) की ओर से खेलते हुए आईपीएल 2026 में भी निराशाजनक रहा। पंत 14 मुकाबलों में 138 के स्ट्राइक रेट से सिर्फ 312 रन बनाए। पंत पूरे सीजन में सिर्फ एक अर्धशतक ही लगा सके। बल्ले से पंत की नाकामी एलएसजी को इस सीजन भी काफी भारी पड़ी।

Also Read: LIVE Cricket Score

हार्दिक पांड्या: मुंबई इंडियंस के कप्तान की जिम्मेदारी संभाल रहे हार्दिक पांड्या के लिए यह सीजन किसी बुरे सपने की तरह रहा। 10 मुकाबलों में हार्दिक 138 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 206 रन ही बना सके और उनके बल्ले से एक अर्धशतक तक नहीं आया। वहीं, गेंदबाजी में वह सिर्फ 4 विकेट ही निकाल सके।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार