Indian Premier League: राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 में इतिहास रच दिया है। 15 वर्षीय सूर्यवंशी एक सीजन में पावरप्ले (1-6 ओवर) के बीच में 500 का आंकड़ा छूने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं।

Advertisement

वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 की 16 पारियों में पावरप्ले के दौरान 233.63 के स्ट्राइक रेट के साथ 521 रन बनाए हैं। इस लिस्ट में डेविड वॉर्नर दूसरे स्थान पर हैं, जिन्होंने साल 2016 में पावरप्ले के दौरान 467 रन जोड़े थे। वहीं, ट्रेविस हेड ने साल 2024 में, जबकि साई सुदर्शन ने साल 2025 में 402-402 रन पावरप्ले में जुटाए थे। एडम गिलक्रिस्ट ने आईपीएल 2009 में पावरप्ले के बीच 382 रन अपने नाम किए थे।

Advertisement

शुक्रवार को महाराजा यादविन्द्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में जारी इस मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी ने गुजरात टाइटंस के विरुद्ध 47 गेंदों का सामना करते हुए 7 छक्कों और 8 चौकों के साथ 96 रन की पारी खेली। उनकी इस पारी के साथ राजस्थान रॉयल्स ने 6 विकेट खोकर 214 रन बनाए।

वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 की 16 पारियों में पावरप्ले के दौरान 233.63 के स्ट्राइक रेट के साथ 521 रन बनाए हैं। इस लिस्ट में डेविड वॉर्नर दूसरे स्थान पर हैं, जिन्होंने साल 2016 में पावरप्ले के दौरान 467 रन जोड़े थे। वहीं, ट्रेविस हेड ने साल 2024 में, जबकि साई सुदर्शन ने साल 2025 में 402-402 रन पावरप्ले में जुटाए थे। एडम गिलक्रिस्ट ने आईपीएल 2009 में पावरप्ले के बीच 382 रन अपने नाम किए थे।

Also Read: LIVE Cricket Score

वैभव सूर्यवंशी ने इस सीजन 776 रन बनाए हैं। इसी के साथ वैभव एक आईपीएल सीजन में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ियों की सूची में पांचवें पायदान पर पहुंच गए हैं। इस लिस्ट में विराट कोहली शीर्ष पर हैं, जिन्होंने साल 2016 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की तरफ से खेलते हुए 973 रन बनाए थे। इस लिस्ट में शुभमन गिल (890 रन), जोस बटलर (863 रन) और डेविड वॉर्नर (848 रन) क्रमश: दूसरे, तीसरे और चौथे पायदान पर हैं।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार