आईपीएल 2026 का एलिमिनेटर मुकाबला राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के बीच महाराजा यादविन्द्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, मुल्लांपुर में खेला जा रहा है। टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरआर ने वैभव सूर्यवंशी के विस्फोटक 97 रनों की पारी की बदौलत 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 243 रन बनाए हैं।

Advertisement

आरआर के लिए वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल ने पारी की शुरुआत की। जायसवाल शांत रहे लेकिन सूर्यवंशी का बल्ला आग उगल रहा था। सूर्यवंशी आईपीएल इतिहास का सबसे तेज शतक लगाने से चूक गए।

Advertisement

वैभव सूर्यवंशी ने मात्र 29 गेंदों पर 12 छक्कों और 5 चौकों की मदद से 97 रन की पारी खेली। थर्ड मैन की तरफ खेला उनका शॉट स्मरण रविचंद्रन ने पकड़ कर उनकी पारी समाप्त की। अगर यह गेंद बाउंड्री को पार कर गई होती, तो वैभव के नाम आईपीएल इतिहास का सबसे तेज शतक दर्ज हो जाता है। आईपीएल इतिहास का सबसे तेज शतक क्रिस गेल के नाम है। गेल ने 2013 में मात्र 30 गेंदों में शतक लगा दिया था।

हालांकि अपनी पारी में वैभव ने एक सीजन में सर्वाधिक छक्के लगाने के क्रिस गेल के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। वैभव के इस पारी के बाद आईपीएल 2026 में 65 छक्के हो गए हैं। क्रिस गेल ने आईपीएल 2012 में 59 छक्के लगाए थे।

वैभव सूर्यवंशी 97 रन बनाकर पहले विकेट के रूप में आउट हुए। उस समय आरआर का स्कोर 8 ओवर में 125 रन था। इसके ठीक बाद 137 के स्कोर पर यशस्वी जायसवाल भी आउट हो गए। जायसवाल ने 29 गेंदों पर 29 रन बनाए।

तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल ने भी अर्धशतक लगाया। जुरेल 21 गेंदों पर 3 छक्कों और 5 चौकों की मदद से 50 रन की पारी खेलकर आउट हुए। कप्तान रियान पराग ने 12 गेंदों पर 26 रन बनाए।

Advertisement

वैभव, जुरेल और पराग का विकेट लेने के बाद एसआरएच ने मैच में वापसी की और एक समय कम से कम 275 के आस-पास जाती दिख रही आरआर को 8 विकेट के नुकसान पर 243 रन पर रोक दिया। आरआर का मध्यक्रम और निचले क्रम की बल्लेबाजी पूरी तरह असफल साबित हुई।

तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल ने भी अर्धशतक लगाया। जुरेल 21 गेंदों पर 3 छक्कों और 5 चौकों की मदद से 50 रन की पारी खेलकर आउट हुए। कप्तान रियान पराग ने 12 गेंदों पर 26 रन बनाए।

Also Read: LIVE Cricket Score

एसआरएच के कप्तान पैट कमिंस गेंदबाजी में सबसे महंगे रहे। वैभव सूर्यवंशी से लगातार 3 छक्के खाने वाले कमिंस ने 4 ओवर में 64 रन लुटाए। उन्हें एक भी विकेट नहीं मिला। प्रफुल हिंगे ने 4 ओवर में 54 रन देकर 3 विकेट लिए। शिवांग कुमार, नितीश कुमार रेड्डी और ईशान मलिंगा को 1-1 विकेट मिला।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार