New Chandigarh: पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) के खिलाड़ी शनिवार को सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के खिलाफ आईपीएल मैच के दौरान काली पट्टी बांधकर उतरे। यह वृंदावन में हुई दुखद नाव दुर्घटना से प्रभावित लोगों के प्रति सम्मान जताने के लिए किया गया।

Advertisement

महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में जारी मुकाबले के दौरान पीबीकेएस इस मुश्किल समय में फ्रेंचाइजी शोक संतप्त परिवारों और समुदाय के साथ एकजुटता से खड़ी रही। फ्रेंचाइजी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक बयान में कहा, "वृंदावन में हुई दुखद घटना से प्रभावित परिवारों के साथ हम एकजुटता से खड़े हैं।"

Advertisement

मैच शुरू होने से पहले, पंजाब किंग्स ने इसी प्लेटफॉर्म पर एक और पोस्ट में लिखा था, "वृंदावन नाव दुर्घटना। इस दुखद हादसे से हम बहुत दुखी हैं। पीड़ितों के परिवारों के प्रति हमारी गहरी संवेदनाएं हैं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे।"

मुकाबले की बात करें तो, टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद ने 6 विकेट खोकर 219 रन बनाए। इस टीम को ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा की सलामी जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों खिलाड़ियों ने 8.1 ओवरों में 120 रन जोड़े। इस बीच पावरप्ले में 105 रन जुटाए।

ट्रेविस हेड 23 गेंदों में 1 छक्के और 5 चौकों के साथ 38 रन बनाकर आउट हुए, जबकि अभिषेक 28 गेंदों में 8 छक्कों और 5 चौकों के साथ 74 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

मुकाबले की बात करें तो, टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद ने 6 विकेट खोकर 219 रन बनाए। इस टीम को ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा की सलामी जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों खिलाड़ियों ने 8.1 ओवरों में 120 रन जोड़े। इस बीच पावरप्ले में 105 रन जुटाए।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

ईशान ने 17 गेंदों में 4 बाउंड्री के साथ 27 रन की पारी खेली, जिसके बाद क्लासेन ने छोटी-छोटी साझेदारियां करते हुए टीम को 200 के पार पहुंचा दिया। क्लासेन 39 रन बनाकर आउट हुए, जबकि अनिकेत शर्मा ने 18 रन का योगदान टीम के खाते में दिया। पंजाब किंग्स की तरफ से अर्शदीप सिंह और शशांक सिंह ने 2-2 विकेट हासिल किए। जैवियर बार्टलेट ने 1 विकेट निकाला।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार