आईपीएल 2026 का 43वां मैच सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के बीच खेला गया। दिल्ली कैपिटल्स ने ये मुकाबला 7 विकेट से जीता। डीसी को आरआर के खिलाफ मिली ये जीत विशेष और ऐतिहासिक है।

Advertisement

मैच पर नजर डालें तो राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। पराग के 50 गेंदों पर बनाए 90 रन, डोनोवन फरेरा के 14 गेंदों पर बनाए 47 रन और ध्रुव जुरेल के 32 गेंदों पर बनाए 42 रन की मदद से आरआर ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 225 रन बनाए थे।

Advertisement

दिल्ली कैपिटल्स ने केएल राहुल के 40 गेंदों पर 75, निसांका के 33 गेंदों पर 62 और नितीश राणा के 17 गेंदों पर 33 रन की मदद से 19.1 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 226 रन बनाकर मैच 7 विकेट से जीता।

दिल्ली कैपिटल्स की आईपीएल इतिहास की लक्ष्य का पीछा करते हुए यह सबसे बड़ी जीत है।

इसके पहले, आईपीएल 2025 में दिल्ली ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ विशाखापत्तनम में 210 रन का लक्ष्य हासिल किया था। आईपीएल 2017 में दिल्ली ने दिल्ली में गुजरात लायंस के खिलाफ 209 और आईपीएल 2025 में पंजाब किंग्स के खिलाफ 207 रन का लक्ष्य हासिल किया था।

दिल्ली कैपिटल्स की आईपीएल इतिहास की लक्ष्य का पीछा करते हुए यह सबसे बड़ी जीत है।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

आईपीएल 2026 की शुरुआत लगातार 2 जीत के साथ करने वाली डीसी अगले 7 मैचों में से 5 मैच गंवाकर एक बार फिर से प्लेऑफ से बाहर होने के कगार पर है। आरआर के खिलाफ डीसी की जीत लगातार 3 हार के बाद मिली है। डीसी फिलहाल 9 मैचों में 4 जीत के साथ 8 अंक लेकर अंकतालिका में छठे स्थान पर है।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार