दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2027 के लिए भारत के पूर्व लेग-स्पिनर अमित मिश्रा को स्पिन-बॉलिंग कोच नियुक्त किया है। इस नियुक्ति के साथ, मिश्रा उसी फ्रेंचाइजी में एक नई भूमिका के साथ वापस लौटे हैं, जहां से उन्होंने अपने आईपीएल सफर की शुरुआत की थी।

43 वर्षीय मिश्रा ने सितंबर 2025 में क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास ले लिया था और अब वह पहली बार इस लीग में कोचिंग की जिम्मेदारी संभालेंगे।

बुधवार को फ्रेंचाइजी के सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में मिश्रा ने कहा, "मैं खुद को 'दिग्गज' तो नहीं कहूंगा, लेकिन आईपीएल में मेरा प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है। 'दिल्ली दिलवालों की है'। जब आईपीएल का पहला सीजन हुआ था, तब मैं डीसी का हिस्सा था। आज, जब मैं अपने कोचिंग करियर की शुरुआत कर रहा हूं, तो वह भी डीसी टीम के साथ ही है, इसलिए मैं बहुत खुश हूं। बाघ कभी अपना शिकार नहीं छोड़ता। दिल्ली मेरी धड़कन है। हम दिल्ली के फैंस को वह खुशी देने की कोशिश करेंगे, जिसका वे इतने वर्षों से इंतजार कर रहे हैं।"

दिल्ली कैपिटल्स ने अब तक कोई भी आईपीएल खिताब अपने नाम नहीं किया है। यह टीम बीते सीजन छठे पायदान पर रही थी।

अमित मिश्रा ने अपने आईपीएल करियर की शुरुआत साल 2028 में की थी। उन्होंने अपने पहले ही मैच में 5 विकेट हासिल किए थे। मिश्रा आईपीएल में तीन बार हैट्रिक ले चुके हैं। घरेलू क्रिकेट में हरियाणा के लिए खेलने वाले मिश्रा के नाम आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा हैट्रिक लेने का रिकॉर्ड है।

अपनी धीमी और हवा में लहराती लेग-ब्रेक गेंदों के लिए मशहूर मिश्रा ने 2008 से 2024 के बीच (2022 को छोड़कर) हर आईपीएल सीजन में हिस्सा लिया। इस दौरान वे दिल्ली कैपिटल्स (जिसे पहले डेयरडेविल्स के नाम से जाना जाता था), डेक्कन चार्जर्स, सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जायंट्स जैसी टीमों का हिस्सा रहे।

अमित मिश्रा ने अपने आईपीएल करियर की शुरुआत साल 2028 में की थी। उन्होंने अपने पहले ही मैच में 5 विकेट हासिल किए थे। मिश्रा आईपीएल में तीन बार हैट्रिक ले चुके हैं। घरेलू क्रिकेट में हरियाणा के लिए खेलने वाले मिश्रा के नाम आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा हैट्रिक लेने का रिकॉर्ड है।

Also Read: LIVE Cricket Score

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार