Mumbai Indians Practice Session: न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज काइल जैमीसन को अभी तक आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के लिए खेलने का मौका नहीं मिला है। जैमीसन को मौका मिलने की स्थिति में नए गेंद से जिम्मेदारी मिलने की उम्मीद है। हालांकि, उन्होंने माना कि टीम ने अभी तक उनकी भूमिका को तय नहीं किया है। जैमीसन ने आईपीएल की तारीफ करते हुए एक क्रिकेटर के तौर पर आगे बढ़ने के लिए श्रेष्ठ लीग बताया।
आईएएनएस से खास बातचीत में काइल जैमीसन ने कहा, "अगले मैच में खेलने के बारे में कुछ नहीं कह सकता, लेकिन अगर मुझे खेलने का मौका मिलता है, तो मुझे यकीन है कि नई गेंद संभालने की जिम्मेदारी मिलेगी। हालांकि, जहां तक रोल क्लैरिटी की बात है तो पिछले 2 मैचों का हिस्सा नहीं होने की वजह से इस पर स्पष्टता नहीं है, लेकिन मुझे लगता है कि गेंदबाजों में लचीलापन होना चाहिए। आजकल शायद हर गेंदबाज ऐसा ही है।"
जैमीसन ने डीसी के तेज गेंदबाज मुकेश कुमार के बारे में कहा, "मुझे लगता है कि मुकेश ने जिस बात का इशारा किया, हम सबकी अपनी ताकतें होती हैं और आप उसी पर टिके रहने की कोशिश कर रहे होते हैं। मुकेश ने पिछले मैच में इसे शानदार ढंग से किया। मुझे लगता है, जब लोग आपको बाउंड्री मार रहे होते हैं, तो दबाव में आना और बदलने की कोशिश करना और यह सोचना कि आपको कुछ अलग करना है, बहुत आसान होता है। यह लगभग कैरेक्टर की ताकत वाली बात है, लेकिन मैं बस वहीं टिके रहूंगा। मुझे पता है कि यही मेरी ताकत है। यह अलग बात है।"
जैमीसन मुकेश कुमार के हेजलवुड की तरह अपने लेंथ पर गेंदबाजी करने को लेकर बोल रहे थे।
आईपीएल की तारीफ करते हुए जैमीसन ने कहा, "मेरे लिए, यह दुनिया का सबसे बड़ा टूर्नामेंट है। इसलिए आप हमेशा इसका हिस्सा बनना चाहते हैं। आप बहुत कुछ सीखते हैं। मुझे लगता है कि अब काफी क्रिकेट खेलने के बाद भी, आप लगातार सीखने और आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे हैं। आईपीएल में शामिल होना एक प्रेरणा है।"
उन्होंने कहा, "यहां का माहौल अच्छा है। हम गेम को आगे बढ़ाने के लिए खुद को एक मौका देने की कोशिश कर रहे हैं। अगर आप सबसे ज्यादा दबाव वाले माहौल में खेलते हैं तो यह एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां आप अपनी प्रतिभा की जांच कर सकते हैं। यहां दबाव के बावजूद बतौर खिलाड़ी विकास करने का और उसका पुरस्कार पाने का अवसर है।"
आईपीएल की तारीफ करते हुए जैमीसन ने कहा, "मेरे लिए, यह दुनिया का सबसे बड़ा टूर्नामेंट है। इसलिए आप हमेशा इसका हिस्सा बनना चाहते हैं। आप बहुत कुछ सीखते हैं। मुझे लगता है कि अब काफी क्रिकेट खेलने के बाद भी, आप लगातार सीखने और आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे हैं। आईपीएल में शामिल होना एक प्रेरणा है।"
Also Read: LIVE Cricket Score
आईपीएल 2026 में जैमीसन को दिल्ली कैपिटल्स ने 2 करोड़ में खरीदा था।