New Delhi: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होने जा रही है। तेज गेंदबाज वैभव अरोड़ा तीन बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) का हिस्सा हैं, जो नए सीजन से पहले अपने खेल को बेहतर बनाने और अपनी स्किल्स को निखारने पर ध्यान दे रहे हैं, क्योंकि वह इस सीजन में आने वाली चुनौतियों के लिए तैयारी कर रहे हैं।

Advertisement

अंबाला के 28 वर्षीय खिलाड़ी ने साल 2023 में इस फ्रेंचाइजी के लिए अपना डेब्यू किया था। वैभव अरोड़ा आईपीएल करियर में अब तक 32 मुकाबलों में 36 विकेट हासिल कर चुके हैं। वह आईपीएल 2024 में केकेआर की खिताबी जीत में भी अहम भूमिका निभा चुके हैं। उस सीजन वैभव ने 10 मुकाबलों में 11 विकेट हासिल किए थे।

Advertisement

जैसे-जैसे टीम आगामी सीजन के लिए तैयार हो रही है, अरोड़ा ट्रेनिंग कैंप के दौरान जमकर मेहनत कर रहे हैं और अपनी गेंदबाजी के अलग-अलग पहलुओं को बेहतर बनाने पर ध्यान दे रहे हैं। उन्होंने कहा, "कुल मिलाकर, हमारी तैयारी मजबूत है। हम प्रैक्टिस मैच खेल रहे हैं और नेट्स में अपनी गेंदबाजी के अलग-अलग तरीकों को भी निखार रहे हैं। बतौर तेज गेंदबाज आप हमेशा अच्छी तैयारी करना चाहते हैं और अपनी स्किल्स को बेहतर बनाना चाहते हैं, ताकि आप मैच के दौरान उन्हें असरदार तरीके से इस्तेमाल कर सकें।"

अरोड़ा खासतौर पर अपने पुराने साथी टिम साउदी के साथ करीब से काम करने के मौके को लेकर उत्साहित हैं। साउदी इस सीजन में फ्रेंचाइजी के साथ गेंदबाजी कोच के तौर पर जुड़े हैं। न्यूजीलैंड के इस पूर्व कप्तान के पास इस भूमिका के लिए बहुत ज्यादा अनुभव है, जिन्होंने 700 से ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लिए हैं। साउदी ने साल 2021 से 2023 के बीच तीन सीजन तक केकेआर का प्रतिनिधित्व भी किया था।

जैसे-जैसे टीम आगामी सीजन के लिए तैयार हो रही है, अरोड़ा ट्रेनिंग कैंप के दौरान जमकर मेहनत कर रहे हैं और अपनी गेंदबाजी के अलग-अलग पहलुओं को बेहतर बनाने पर ध्यान दे रहे हैं। उन्होंने कहा, "कुल मिलाकर, हमारी तैयारी मजबूत है। हम प्रैक्टिस मैच खेल रहे हैं और नेट्स में अपनी गेंदबाजी के अलग-अलग तरीकों को भी निखार रहे हैं। बतौर तेज गेंदबाज आप हमेशा अच्छी तैयारी करना चाहते हैं और अपनी स्किल्स को बेहतर बनाना चाहते हैं, ताकि आप मैच के दौरान उन्हें असरदार तरीके से इस्तेमाल कर सकें।"

Also Read: LIVE Cricket Score

नई गेंद से अपनी काबिलियत के लिए मशहूर अरोड़ा अब अपने खेल के दायरे को बढ़ाना और इस सीजन में जिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है, उनके हिसाब से खुद को ढालना चाहते हैं। उन्होंने समझाया, "जैसा कि आपने पिछले साल ईडन गार्डन्स में देखा होगा, नई गेंद सिर्फ पहले तीन या चार ओवर तक ही स्विंग करती है, अधिक से अधिक। उसके बाद, वहां की परिस्थितियों और विकेट के मिजाज की वजह से गेंद में कोई स्विंग नहीं रहती। इसलिए, ऐसी स्थितियों में गेंदबाजी में विविधता बहुत अहम हो जाती है।"

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार