आयरलैंड और अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के बीच 5 वनडे मैचों की सीरीज खेली जा रही है। आयरलैंड सीरीज का मेजबान है। बुधवार को खेला जाने वाला पहला मुकाबला बारिश की वजह से रद्द कर दिया गया। मैच रद्द किए जाने का आयरलैंड पर निराशाजनक असर पड़ा है। आयरलैंड को वनडे विश्व कप 2027 में अब सीधे एंट्री नहीं मिलेगी। विश्व कप के लिए आयरिश टीम को क्वालिफायर टूर्नामेंट खेलना होगा।

Advertisement

पुरुषों की वनडे टीम रैंकिंग में आयरलैंड 11वें स्थान पर है। आयरलैंड को वनडे विश्व कप 2027 में सीधे एंट्री के लिए पहले अफगानिस्तान पर वनडे सीरीज में 5-0 से सीरीज जीतनी थी। इसके अलावा, वेस्टइंडीज को भारत के खिलाफ 2 वनडे मैच सिंतबर से पहले हारने थे। ऐसी स्थिति में आयरलैंड रैंकिंग में जिम्बाब्वे, वेस्टइंडीज और बांग्लादेश से आगे निकलकर वर्ल्ड कप में सीधे जगह बना सकता था।

वनडे सीरीज का पहला ही मैच रद्द होने की वजह से आयरलैंड को अब विश्व कप के लिए 10-टीम के क्वालिफायर में हिस्सा लेगा। क्वालिफायर के विजेता को वर्ल्ड कप के मेन ग्रुप में सीधे एंट्री मिलेगी। क्वालिफायर में दूसरे, तीसरे और चौथे स्थान पर रहने वाली टीमें वर्ल्ड कप के पहले राउंड में खेलेंगी, जिसे सुपर सीरीज कहा जाता है, जिसमें टॉप टीम मेन, 12-टीम स्टेज के लिए क्वालिफाई करेगी।

पुरुषों की वनडे टीम रैंकिंग में आयरलैंड 11वें स्थान पर है। आयरलैंड को वनडे विश्व कप 2027 में सीधे एंट्री के लिए पहले अफगानिस्तान पर वनडे सीरीज में 5-0 से सीरीज जीतनी थी। इसके अलावा, वेस्टइंडीज को भारत के खिलाफ 2 वनडे मैच सिंतबर से पहले हारने थे। ऐसी स्थिति में आयरलैंड रैंकिंग में जिम्बाब्वे, वेस्टइंडीज और बांग्लादेश से आगे निकलकर वर्ल्ड कप में सीधे जगह बना सकता था।

Also Read: LIVE Cricket Score

चैलेंज लीग में 12 टीमें होंगी जिन्हें छह-छह के दो पूल में बांटा जाएगा। हर टीम तीन राउंड-रॉबिन टूर्नामेंट खेलेगी। हर पूल से टॉप दो टीमें वर्ल्ड कप क्वालिफायर प्लेऑफ में आगे बढ़ेंगी।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार