भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांचवां टी20 मुकाबला हैमिल्टन के सेडन पार्क में खेला जा रहा है। ईशान किशन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 32 गेंदों में 61 रनों की दमदार पारी खेली। ईशान ने अपनी इस पारी के दौरान बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है।

ईशान किशन ने पांचवें टी20 में छह रन बनाने के साथ ही सूर्यकुमार यादव को पीछे छोड़ दिया। ईशान टी20 इंटरनेशनल में भारत की ओर से एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे पहले यह रिकॉर्ड सूर्यकुमार के नाम था, जिन्होंने साल 2022 में खेले गए 32 टी20 मुकाबलों में 1164 रन बनाए थे।

ईशान साल 2026 में अब तक खेले गए 37 टी20 मैचों में 1220 रन बना चुके हैं। इसके साथ ही ईशान ने टी20 क्रिकेट में अपने 2 हजार रन भी पूरे कर लिए हैं। वह भारत की ओर से गेंदों के लिहाज से सबसे तेज 2 हजार रन बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज बने हैं। ईशान ने अपने 2 हजार रन 1,345 गेंदें खेलकर पूरे किए।

इस लिस्ट में विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान से आगे अभिषेक शर्मा और सूर्यकुमार यादव हैं। सूर्यकुमार ने यह मुकाम 1164 गेंदों में हासिल किया था, जबकि अभिषेक ने अपने 2 हजार टी20 रन 1024 गेंदें खेलकर पूरे किए हैं। पांचवें टी20 में टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही।

अभिषेक शर्मा महज एक रन बनाकर आउट हुए, जबकि संजू सैमसन सिर्फ 4 रन बना सके। 19 के स्कोर पर 2 विकेट खोकर मुश्किल में नजर आ रही भारतीय टीम की पारी को ईशान किशन ने कप्तान श्रेयस अय्यर के साथ मिलकर संभाला। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए महज 43 गेंदों में 93 रनों की शानदार साझेदारी निभाई।

इस लिस्ट में विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान से आगे अभिषेक शर्मा और सूर्यकुमार यादव हैं। सूर्यकुमार ने यह मुकाम 1164 गेंदों में हासिल किया था, जबकि अभिषेक ने अपने 2 हजार टी20 रन 1024 गेंदें खेलकर पूरे किए हैं। पांचवें टी20 में टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही।

Also Read: LIVE Cricket Score

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार