Royal Challengers Bengaluru: 5 मुकाबलों में 104 रन। 26 की औसत और 122 का मामूली स्ट्राइक रेट। यह आईपीएल 2026 में ऋषभ पंत के अब तक के आंकड़े हैं। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 19वें सीजन को पंत के लिए भारतीय टीम में वापसी करने के लिहाज से काफी अहम माना जा रहा था। हालांकि, खराब फॉर्म पंत का पीछा छोड़ने का नाम नहीं ले रही है।

Advertisement

आईपीएल 2026 में रन बनाने और अपनी खोई हुई फॉर्म को खोजने के लिए पंत मानो छटपटा रहे हैं। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ इस सीजन के पहले मुकाबले में पंत लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) की तरफ से पारी का आगाज करने मैदान पर उतरे थे। हालांकि, उनका यह प्रयोग बिल्कुल भी काम नहीं आया और 9 गेंदों का सामना करने के बाद वह सिर्फ 7 रन ही बना सके। इसके बाद अगले ही मुकाबले में उन्होंने खुद को नंबर तीन पर बल्लेबाजी करना भेजा और 50 गेंदों का सामना करने के बाद नाबाद 68 रन बनाए। इसके बाद से अगले 3 मुकाबलों में पंत इसी पोजीशन पर बल्लेबाजी कर रहे हैं, लेकिन नतीजे उनके पक्ष में नहीं आ रहे हैं।

Advertisement

पंत की अगर 68 रनों की पारी को एक तरफ कर दिया जाए, तो बाकी 4 पारियों में वह सिर्फ 36 रन ही बना सके हैं। पंत के बल्ले से रन बन नहीं रहे और कप्तानी का भी दबाव उनके प्रदर्शन में साफतौर पर नजर आ रहा है। पंत की अगुवाई में एलएसजी 5 मुकाबलों में से अब तक सिर्फ 2 में ही जीत दर्ज कर सकी है, जबकि 3 मुकाबलों में टीम को हार का सामना करना पड़ा है।

आईपीएल 2026 में रन बनाने और अपनी खोई हुई फॉर्म को खोजने के लिए पंत मानो छटपटा रहे हैं। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ इस सीजन के पहले मुकाबले में पंत लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) की तरफ से पारी का आगाज करने मैदान पर उतरे थे। हालांकि, उनका यह प्रयोग बिल्कुल भी काम नहीं आया और 9 गेंदों का सामना करने के बाद वह सिर्फ 7 रन ही बना सके। इसके बाद अगले ही मुकाबले में उन्होंने खुद को नंबर तीन पर बल्लेबाजी करना भेजा और 50 गेंदों का सामना करने के बाद नाबाद 68 रन बनाए। इसके बाद से अगले 3 मुकाबलों में पंत इसी पोजीशन पर बल्लेबाजी कर रहे हैं, लेकिन नतीजे उनके पक्ष में नहीं आ रहे हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score

पंत भले ही टी20 टीम से बाहर चल रहे थे, लेकिन वनडे में उनकी जगह कुछ समय पहले सुरक्षित समझी जा रही थी। हालांकि, हालिया फॉर्म को देखते हुए अब उन्हें 50 ओवर के फॉर्मेट में भी मौका मिलेगा या नहीं यह कहना काफी मुश्किल है। टेस्ट और वनडे टीम में जगह बनाने के लिए पंत की सीधी टक्कर ध्रुव जुरेल से हो सकती है। जुरेल घरेलू क्रिकेट के साथ-साथ आईपीएल 2026 में भी अपनी बल्लेबाजी से खूब प्रभावित कर रहे हैं। जुरेल आईपीएल 2026 में खेले 5 मुकाबलों में 177 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 176 रन बना चुके हैं। लगातार होती इंजरी ने भी पंत का काम काफी खराब किया है। पंत को अगर भारतीय टीम में वापस लौटना है, तो उन्हें इस सीजन के बचे हुए मुकाबलों में बल्ले से खुद की काबिलियत को साबित करके दिखाना होगा।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार