Lucknow Super Giants: आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) ने अपनी पहली जीत दर्ज की। रविवार को राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में एलएसजी ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) को 5 विकेट से हराया। एलएसजी की जीत में मोहम्मद शमी ने गेंद से अहम भूमिका निभाई।

Advertisement

जीत के बाद मोहम्मद शमी ने कहा कि इस स्तर पर अच्छा प्रदर्शन करने के लिए फिटनेस को बरकरार रखना काफी जरूरी है। उन्होंने कहा, "इस जीत से हम बहुत खुश हैं, क्योंकि पिछला मैच हम अपने घर पर हार गए थे, इसलिए अपनी लय बनाए रखने के लिए यह मैच जीतना हमारे लिए बहुत जरूरी था। एक बार जब आपको अच्छी शुरुआत मिल जाती है, तो जीत की लय बनी रहती है। देखिए, अगर आप अच्छे स्तर पर प्रदर्शन करना चाहते हैं, तो अपनी फिटनेस बनाए रखना बहुत अहम है।"

Advertisement

शमी ने आगे कहा, "जब आप मैदान पर होते हैं, तो आपको थोड़ी ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है। ऐसे में आइडिया यही है कि मौका मिलने पर खुद को पूरी तरह से फिट रखा जाए। जब टीम जीत दर्ज करती है, तो आपको बहुत खुशी मिलती है। आप जब इस तरह जीतते हैं, तो यह आपको और ज्यादा जीतने के लिए प्रेरित करता है - यह बहुत सुखद अनुभव होता है। कई सालों तक खेलने का अनुभव निश्चित रूप से काम आता है।"

जीत के बाद मोहम्मद शमी ने कहा कि इस स्तर पर अच्छा प्रदर्शन करने के लिए फिटनेस को बरकरार रखना काफी जरूरी है। उन्होंने कहा, "इस जीत से हम बहुत खुश हैं, क्योंकि पिछला मैच हम अपने घर पर हार गए थे, इसलिए अपनी लय बनाए रखने के लिए यह मैच जीतना हमारे लिए बहुत जरूरी था। एक बार जब आपको अच्छी शुरुआत मिल जाती है, तो जीत की लय बनी रहती है। देखिए, अगर आप अच्छे स्तर पर प्रदर्शन करना चाहते हैं, तो अपनी फिटनेस बनाए रखना बहुत अहम है।"

Also Read: LIVE Cricket Score

हेनरिक क्लासेन (62 रन) और नीतीश कुमार रेड्डी (56 रन) की अर्धशतकीय पारियों की बदौलत एसआरएच की टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 156 रन बनाने में सफल रही। शमी के अलावा एलएसजी की ओर से गेंदबाजी में प्रिंस यादव और आवेश खान ने दो-दो विकेट चटकाए। हालांकि, लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम 157 रनों के लक्ष्य को 19.5 ओवर में 5 विकेट खोकर हासिल करने में सफल रही। टीम की ओर से कप्तान ऋषभ पंत ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 50 गेंदों में 68 रनों की नाबाद पारी खेली। वहीं, एडेन मार्करम ने 27 गेंदों में 45 रन बनाए।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार