New Delhi: भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने दिल्ली कैपिटल्स की एक रन की रोमांचक हार के आखिरी पलों में डेविड मिलर के एक रन लेने से मना करने के फैसले का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि साउथ अफ्रीकी खिलाड़ी के खुद मैच खत्म करने के आत्मविश्वास की आलोचना नहीं की जानी चाहिए।

Advertisement

बुधवार को अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच हुआ मुकाबला आखिरी गेंद तक चला। मुकाबले के आखिरी ओवर में दो गेंदों पर दिल्ली कैपिटल्स को जीत के लिए 2 रनों की दरकार थी। डेविड मिलर ने ओवर की पांचवीं गेंद पर एक रन लेने से इनकार कर दिया था और कुलदीप यादव को वापस भेज दिया था। इसके बाद मैच की आखिरी गेंद पर मिलर बड़ा शॉट लगाने में नाकाम रहे और रन चुराने के प्रयास में कुलदीप यादव रनआउट भी हो गए। गुजरात टाइटंस इस मुकाबले को एक रन से जीतने में सफल रही।

Advertisement

मैच के उस पल के बारे में बात करते हुए गावस्कर ने माना कि शायद कोई दूसरा तरीका अपनाना ज्यादा समझदारी भरा होता, लेकिन उन्होंने मिलर की मौजूदा फॉर्म और इरादे पर भी जोर दिया। उन्होंने 'स्टार स्पोर्ट्स' से कहा, "हां, उन्हें खुद पर भरोसा था कि वे ही मैच जिताने में सफल रहेंगे। हालांकि, जिस तरह कुलदीप यादव ने पहली ही गेंद पर गेंद को हल्के से खेलकर एक रन लिया था, उसे देखते हुए शायद मिलर को स्ट्राइक कुलदीप को दे देनी चाहिए थी। उन्हें स्ट्राइक देनी चाहिए थी।"

बुधवार को अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच हुआ मुकाबला आखिरी गेंद तक चला। मुकाबले के आखिरी ओवर में दो गेंदों पर दिल्ली कैपिटल्स को जीत के लिए 2 रनों की दरकार थी। डेविड मिलर ने ओवर की पांचवीं गेंद पर एक रन लेने से इनकार कर दिया था और कुलदीप यादव को वापस भेज दिया था। इसके बाद मैच की आखिरी गेंद पर मिलर बड़ा शॉट लगाने में नाकाम रहे और रन चुराने के प्रयास में कुलदीप यादव रनआउट भी हो गए। गुजरात टाइटंस इस मुकाबले को एक रन से जीतने में सफल रही।

Also Read: LIVE Cricket Score

मिलर ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ 20 गेंदों में 41 रनों की तूफानी पारी खेली और उन्होंने लगभग मैच का रुख पलट ही दिया था। केएल राहुल (92 रन) के आउट होने के बाद दिल्ली कैपिटल्स को जीत के लिए 45 रनों की जरूरत थी। मिलर ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स को मैच में बनाए रखा। आखिरी ओवर में प्रसिद्ध कृष्णा के खिलाफ भी मिलर ने चौथी गेंद पर जोरदार सिक्स लगाते हुए दिल्ली कैपिटल्स के फैंस की उम्मीदों को जिंदा रखा था। हालांकि, पांचवीं बॉल पर एक रन नहीं लेने और आखिरी गेंद पर कुलदीप के रनआउट होने की वजह से दिल्ली कैपिटल्स को एक रन से हार झेलनी पड़ी।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार