भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने कहा है कि भारत और पाकिस्तान मैच को बड़ा बताना गलत है। पाकिस्तान की टीम भारत के सामने बेहद कमजोर है। पिछले कई वर्षों से मैच का परिणाम भारत के पक्ष में रहा है।

Advertisement

आईएएनएस से खास बातचीत में सौरव गांगुली ने कहा, "भारत और पाकिस्तान की क्रिकेट टीमों के बीच बहुत अंतर है। भारतीय टीम बहुत तगड़ी है। बल्लेबाजी, गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण हर क्षेत्र में टीम इंडिया पाकिस्तान से बहुत मजबूत है। टीम का अनुशासन भी अच्छा है।"

Advertisement

उन्होंने कहा, "भारत-पाकिस्तान के बीच मैच अब बड़ा मैच नहीं रहा। इसे बड़ा बताना अब सही नहीं है। जावेद मियांदाद, सईद अनवर, वसीम अकरम और इंजमाम उल हक के जमाने में पाकिस्तान टीम मजबूत थी और उस समय मैच टक्कर वाले होते थे। अब भारत-पाकिस्तान मैच में पहले वाली बात नहीं रही। मेरे हिसाब से मौजूदा समय में भारत-पाकिस्तान नहीं, बल्कि भारत-ऑस्ट्रेलिया, भारत-दक्षिण अफ्रीका और भारत-इंग्लैंड के मैच बड़े मैच हैं।"

भारत-पाकिस्तान के टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल में एक बार फिर से आमने-सामने होने की संभावना पर गांगुली ने कहा कि क्रिकेट में कुछ भी संभव है, लेकिन पाकिस्तान की मौजदूा स्थिति को देखते हुए उसका फाइनल में पहुंचना मुश्किल है।

पाकिस्तान के खिलाफ मैच में गांगुली ने ईशान किशन और शिवम दुबे की बल्लेबाजी की तारीफ की। गेंदबाजों की तारीफ करते हुए उन्होंने सभी के योगदान की तारीफ की।

भारत-पाकिस्तान के टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल में एक बार फिर से आमने-सामने होने की संभावना पर गांगुली ने कहा कि क्रिकेट में कुछ भी संभव है, लेकिन पाकिस्तान की मौजदूा स्थिति को देखते हुए उसका फाइनल में पहुंचना मुश्किल है।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

ईशान किशन प्लेयर ऑफ द मैच रहे।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार