Royal Challengers Bengaluru: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने आईपीएल 2026 में लगातार दूसरी जीत दर्ज की है। रविवार को अपने घरेलू मैदान एम. ए चिन्नास्वामी स्टेडियम में आरसीबी ने चेन्नई सुपर किंग्स को 43 रन से हरा दिया। इस जीत के बाद आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने विस्फोटक पारी खेलने वाले दाएं हाथ के बल्लेबाज टिम डेविड की जमकर तारीफ की।

Advertisement

मैच के बाद पाटीदार ने कहा, "अच्छे प्रदर्शन के बाद जीत हासिल करना हमेशा अच्छा लगता है। पिच पर गेंद शुरुआत में थोड़ा रुककर आ रही थी, लेकिन फिल सॉल्ट और विराट कोहली ने जिस तरह पारी को संभाला, वह शानदार था। दोनों ने टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई।"

Advertisement

पाटीदार ने कहा, "मिडिल और डेथ ओवर्स में टिम डेविड ने शानदार बल्लेबाजी की। वह एक स्पेशलिस्ट फिनिशर हैं और दुनिया के बेहतरीन फिनिशर्स में से एक हैं। नॉन-स्ट्राइकर एंड से डेविड के छक्के देखना बेहद रोमांचक था। मैं उनके 106 मीटर लंबे छक्के पर गेंद को बाहर जाते हुए देख रहा था। डेविड पिछले सीजन से लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं।"

पाटीदार ने अपनी बल्लेबाजी पर कहा कि उनका माइंडसेट साफ था—जब तक वह क्रीज पर हैं, गेंदबाजों पर दबाव बनाए रखना है। उन्होंने माना कि टिम डेविड का साथ मिलना उनके लिए फायदेमंद रहा।

आरसीबी के कप्तान ने अपने गेंदबाजों की तारीफ करते हुए कहा, "डफी ने शानदार आउटस्विंगर डालते हुए 2 विकेट लिए और टीम को ड्राइविंग सीट पर पहुंचा दिया। इसके बाद क्रुणाल ने अहम विकेट दिलाया। डेथ ओवर्स में भुवनेश्वर कुमार और अभिनंदन की यॉर्कर गेंदबाजी देखने लायक थी। रोमारियो शेफर्ड और सुयश शर्मा का भी योगदान अहम था। हमें अब अगले मैच का इंतजार है।"

मैच की बात करें तो आरसीबी ने टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए टिम डेविड के 25 गेंदों पर 8 छक्कों और 3 चौकों की मदद से 70, रजत पाटीदार के 19 गेंदों पर 6 छक्कों और 1 चौका की मदद से बनाए नाबाद 48, देवदत्त पड्डिकल के 29 गेंदों पर बनाए 50, फिल साल्ट के 30 गेंदों पर 46 और विराट कोहली के 18 गेंदों पर 28 रन की मदद से 20 ओवर में 3 विकेट पर 250 रन बनाए थे।

Advertisement

बड़े लक्ष्य के दबाव में सीएसके की शुरुआत खराब रही और टीम गायकवाड़, सैमसन और म्हात्रे के विकेट 30 रन तक गंवा दिए। इन झटकों से टीम कभी उबरती हुई नहीं दिखी। सरफराज खान ने 25 गेंदों पर सर्वाधिक 50 रन की पारी खेली।

मैच की बात करें तो आरसीबी ने टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए टिम डेविड के 25 गेंदों पर 8 छक्कों और 3 चौकों की मदद से 70, रजत पाटीदार के 19 गेंदों पर 6 छक्कों और 1 चौका की मदद से बनाए नाबाद 48, देवदत्त पड्डिकल के 29 गेंदों पर बनाए 50, फिल साल्ट के 30 गेंदों पर 46 और विराट कोहली के 18 गेंदों पर 28 रन की मदद से 20 ओवर में 3 विकेट पर 250 रन बनाए थे।

Also Read: LIVE Cricket Score

टिम डेविड प्लेयर ऑफ द मैच रहे।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार