भारतीय क्रिकेट टीम ने रांची में खेले गए तीन वनडे मैचों की सीरीज के पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका को 17 रन से हरा दिया। भारतीय टीम को बड़ा स्कोर बनाने के बाद भी यह जीत आसानी से नहीं मिली। कप्तान केएल राहुल ने इस बात को मैच के बाद प्रेजेंटेशन के दौरान स्वीकार किया।

Advertisement

केएल राहुल ने कहा, "अगर मैं कहूं कि दक्षिण अफ्रीका की बल्लेबाजी के दौरान हम परेशान नहीं थे, तो मैं झूठ बोलूंगा। मैच रोमांचक था। हमने खुद को बैक किया और लगातार मेहनत करते रहे। मुझे बस टीम की जरूरत के हिसाब से काम करना है। पिछली 2-3 सीरीज से मुझे यही रोल (फिनिशर) दिया गया है। यह निजी तौर पर मेरे लिए अच्छा है।"

Advertisement

राहुल ने रोहित शर्मा और विराट कोहली की तारीफ करते हुए कहा कि उन्हें उस आजादी के साथ खेलते हुए देखना हमेशा मजेदार होता है। उन्होंने अपने पूरे करियर में यही किया है। मैंने यह लंबे समय से देखा है। मेरे लिए उन्हें ड्रेसिंग रूम में रखना मजेदार है।

केएल राहुल ने कहा, "अगर मैं कहूं कि दक्षिण अफ्रीका की बल्लेबाजी के दौरान हम परेशान नहीं थे, तो मैं झूठ बोलूंगा। मैच रोमांचक था। हमने खुद को बैक किया और लगातार मेहनत करते रहे। मुझे बस टीम की जरूरत के हिसाब से काम करना है। पिछली 2-3 सीरीज से मुझे यही रोल (फिनिशर) दिया गया है। यह निजी तौर पर मेरे लिए अच्छा है।"

Also Read: LIVE Cricket Score

मैच की बात करें तो, पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 50 ओवर में 8 विकेट पर 349 रन बनाए थे। विराट कोहली ने 120 गेंद पर 135, रोहित शर्मा ने 57 और कप्तान केएल राहुल ने 60 रन की पारी खेली। रवींद्र जडेजा ने 32 रन बनाए। दक्षिण अफ्रीका मैथ्यू ब्रिट्ज्के के 72, मार्को जानसेन के 39 गेंद पर 3 छक्के और 8 चौकों की मदद से 70 और कॉर्बिन बोश ने 51 गेंद पर छक्के और 5 चौकों की मदद से 67 रन की पारी के बावजूद 49.2 ओवर में 332 रन पर सिमट गई और 17 रन से मैच हार गई।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार