गुजरात टाइटंस (जीटी) के कप्तान शुभमन गिल पीठ में जकड़न के कारण राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के खिलाफ मैच में फील्डिंग नहीं कर पाए। हालांकि शुक्रवार को सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के खिलाफ होने वाले मैच से पहले उनके पूरी तरह से फिट होने की उम्मीद है।

Advertisement

गिल ने इस मैच में 50 गेंदों में 84 रनों की पारी खेली थी। दूसरी पारी में गिल की जगह इशांत शर्मा इंपैक्ट प्लेयर के रूप में आए, जबकि उपकप्तान राशिद खान ने कप्तानी की जिम्मेदारी को संभाला। जीटी को इस मैच में बड़ी हार का सामना करना पड़ा।

Advertisement

मैच के बाद गिल ने बताया कि जीटी की मेडिकल टीम ने उन्हें फील्डिंग नहीं करने की सलाह दी थी। यह एक एहतियातन दम था ताकि वह अगले मैच के लिए पूरी तरह से फिट हों।

गिल ने कहा, "मुझे पीठ में थोड़ी जकड़न महसूस हुई और दो दिन बाद ही हमारा फिर मैच था। इसलिए फिजियो ने मुझे जोखिम ना लेने की सलाह दी थी।"

कल की हार के बावजूद जीटी की टीम नौ में से छह मैच जीतकर अंक तालिका के ऊपरी हिस्से में है और आईपीएल 2025 के प्ले ऑफ में पहुंचने की प्रबल दावेदार है।

गिल ने कहा, "मुझे पीठ में थोड़ी जकड़न महसूस हुई और दो दिन बाद ही हमारा फिर मैच था। इसलिए फिजियो ने मुझे जोखिम ना लेने की सलाह दी थी।"

Advertisement

Also Read: LIVE Cricket Score

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार