Jonathan Trott: अफ़ग़ानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (एसीबी) द्वारा एक साल तक कार्यकाल बढ़ाए जाने के चलते जोनाथन ट्रॉट 2025 के अंत तक अफ़ग़ानिस्तान के मुख्य कोच बने रहेंगे। उनका अगला दौरा ज़िम्बाब्वे का होगा लेकिन निजी कारणों के चलते वह सिर्फ़ वनडे प्रारूप के लिए ही उपलब्ध रह पाएंगे। उनकी अनुपस्थिति में हामिद हसन मुख्य कोच और नवरोज़ मंगल सहायक कोच की भूमिका में दिखेंगे।

Advertisement

एसीबी ने 2024 में टीम की सफलता को देखते हुए ट्रॉट का कार्यकाल बढ़ाया है। इस साल अफ़ग़ानिस्तान ने ग्रुप और सुपर 8 स्टेज में न्यूज़ीलैंड और ऑस्ट्रेलिया को मात देते हुए टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफ़ाइनल में अपनी जगह बनाई। इसके बाद उन्होंने शारजाह में दक्षिण अफ़्रीका और बांग्लादेश दोनों को ही वनडे सीरीज़ में पटखनी भी दी है। जबकि पिछले वर्ष अफ़ग़ानिस्तान ने वनडे वर्ल्ड कप में पाकिस्तान, इंग्लैंड और श्रीलंका जैसी टीमों को शिकस्त दी थी।

Advertisement

अफ़ग़ानिस्तान अगले साल होने वाली चैंपियंस ट्रॉफ़ी में पहली बार हिस्सा लेगा। वनडे वर्ल्ड कप की अंक तालिका में शीर्ष आठ में रहने के कारण उन्हें इस टूर्नामेंट में प्रवेश मिला।

ट्रॉट का कार्यकाल जुलाई 2022 में चालू हुआ था और जनवरी 2024 में उनका 18 महीने का अनुबंध बढ़ा दिया गया था। ट्रॉट की नियुक्ति के बाद अफ़ग़ानिस्तान ने 34 में से 14 वनडे जीते हैं जबकि 44 में से 20 टी20 में उन्हें जीत मिली है।

अफ़ग़ानिस्तान अगले साल होने वाली चैंपियंस ट्रॉफ़ी में पहली बार हिस्सा लेगा। वनडे वर्ल्ड कप की अंक तालिका में शीर्ष आठ में रहने के कारण उन्हें इस टूर्नामेंट में प्रवेश मिला।

Also Read: Funding To Save Test Cricket

Advertisement

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार