ICC T20 World Cup: इंग्लिश क्रिकेटर जोस बटलर इतिहास रचते हुए टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 4 हजार रनों का आंकड़ा छूने वाले दुनिया के पहले विकेटकीपर-बल्लेबाज बन गए हैं।

Advertisement

शनिवार को इंग्लैंड की टीम स्कॉटलैंड के खिलाफ 153 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी और बटलर ने यह उपलब्धि दूसरे ओवर की चौथी गेंद पर हासिल की। यह बटलर का इंग्लैंड के लिए 150वां टी20 मैच भी था। वह दुनिया के पांचवें और इंग्लैंड के इकलौते खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने 150 या उससे ज्यादा टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले। इस लिस्ट में आयरलैंड के पॉल स्टर्लिंग शीर्ष पर हैं, जिन्होंने अपने करियर में 163 मुकाबले खेले हैं।

Advertisement

जोस बटलर टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 4,000 रन बनाने वाले चौथे खिलाड़ी हैं। वह इस उपलब्धि को हासिल करने वाले पहले अंग्रेज हैं। बटलर से पहले, विराट कोहली (4188), रोहित शर्मा (4231) और बाबर आजम (4566) इस मुकाम तक पहुंचे थे। कोहली 4,000 रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी थे, जिन्होंने 10 नवंबर 2022 को यह आंकड़ा छुआ था।

जब जोस बटलर टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-सी मुकाबले में स्कॉटलैंड के खिलाफ उतरे, तो उन्हें 4 हजार रनों का आंकड़ा छूने के लिए महज 3 रन की दरकार थी। उन्होंने इस मैच में 4 गेंदें खेलकर 3 रन बनाए और 4 हजार रन पूरे कर लिए।

जोस बटलर ने साल 2011 में भारत के खिलाफ टी20 डेब्यू किया था, उन्होंने 35 से ज्यादा की औसत और 148 की स्ट्राइक रेट के साथ 4,000 रन बनाए हैं। इस दौरान 28 अर्धशतक और एक शतक लगाया। उन्होंने 101 रन की सर्वोच्च पारी खेली।

जब जोस बटलर टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-सी मुकाबले में स्कॉटलैंड के खिलाफ उतरे, तो उन्हें 4 हजार रनों का आंकड़ा छूने के लिए महज 3 रन की दरकार थी। उन्होंने इस मैच में 4 गेंदें खेलकर 3 रन बनाए और 4 हजार रन पूरे कर लिए।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

इसके जवाब में इंग्लैंड ने 18.2 ओवरों में जीत दर्ज कर ली। इंग्लैंड की तरफ से टॉम बैंटन ने 7 बाउंड्री के साथ नाबाद 63 रन बनाए, जबकि जैकब बेथेल ने 32 रन का योगदान टीम के खाते में दिया।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार