इंग्लैंड के अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर ने इतिहास रच दिया है। वह टी20 क्रिकेट में अब सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। बटलर ने यह उपलब्धि 'द हंड्रेड' टूर्नामेंट में मैनचेस्टर सुपर जायंट्स और वेल्श फायर के बीच खेले गए मुकाबले में हासिल की।

Advertisement

वेल्श फायर के खिलाफ खेले गए मुकाबले में जोस बटलर शानदार लय में दिखाई दिए। उन्होंने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 20 गेंदों में 51 रनों की तूफानी पारी खेलते हुए मैनचेस्टर सुपर जायंट्स को 9 विकेट से जीत दिलाई। टीम ने वेल्श फायर से मिले 156 रनों के लक्ष्य को आसानी से एक विकेट खोकर हासिल कर लिया।

बटलर ने अपनी इस पारी के दौरान 2 चौके और 6 छक्के लगाए। 51 रनों की अपनी इस इनिंग के दौरान बटलर ने कीरोन पोलार्ड का रिकॉर्ड तोड़ा और वह अब क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। बटलर टी20 क्रिकेट में 14,833 रन बना चुके हैं। उन्होंने पोलार्ड को इस मामले में पीछे छोड़ा है, जिनके नाम टी20 में 14,803 रन दर्ज हैं। इस लिस्ट में वेस्टइंडीज के पूर्व बल्लेबाज क्रिस गेल 14,562 रनों के साथ तीसरे नंबर पर काबिज हैं।

वेल्श फायर के खिलाफ खेले गए मुकाबले में जोस बटलर शानदार लय में दिखाई दिए। उन्होंने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 20 गेंदों में 51 रनों की तूफानी पारी खेलते हुए मैनचेस्टर सुपर जायंट्स को 9 विकेट से जीत दिलाई। टीम ने वेल्श फायर से मिले 156 रनों के लक्ष्य को आसानी से एक विकेट खोकर हासिल कर लिया।

Also Read: LIVE Cricket Score

मैनचेस्टर सुपर जायंट्स की ओर से बटलर के अलावा टिम सीफर्ट ने भी शानदार बल्लेबाजी करते हुए 36 गेंदों में 10 चौकों की मदद से नाबाद 62 रन बनाए। सीफर्ट को उनकी पारी के लिए 'प्लेयर ऑफ द मैच' भी चुना गया। पॉल वाल्टर ने 18 गेंदों में 37 रन बनाए। उन्होंने अपनी इस पारी में 4 चौके और 2 छक्के लगाए।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार