Jos Buttler: कोलकाता में भारत-इंग्लैंड के बीच होने वाले पहले टी20 की पिच की पहली झलक को तो देख कर यह साफ़ प्रतीत हो रहा है कि यह एक हाई स्कोरिंग मैच हो सकता है। इंग्लैंड की टीम के बल्लेबाज़ी क्रम में मौजूद आक्रामक बल्लेबाज़ों की फ़ेहरिस्त इस तरह की पिच पर काफ़ी सफल साबित हो सकती है। कप्तान जोस बटलर सहित फ़िल सॉल्ट, बेन डकेट, हैरी ब्रूक, लियम लिविंगस्टन सहित जेकब बेथेल इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा हैं।

Advertisement

मंगलवार को प्रेस कॉन्फ़्रेंस के दौरान बटलर ने अपनी टीम की प्लेइंग इलेवनऔर पहले मैच की रणनीति के बारे में बात की। बटलर की तरफ़ से यह साफ़ कर दिया गया है कि जोफ़्रा आर्चर और मार्क वुड पहले टी20 में तेज़ गेंदबाज़ी का नेतृत्व करेंगे, जबकि सॉल्ट और डकेट पारी की शुरुआत करेंगे।

Advertisement

इंग्लैंड के कप्तान ने अपनी टीम में युवा बल्लेबाज़ बेथेल के बारे में बात करते हुए उनकी काफ़ी तारीफ़ की। बेथेल ने तीनों प्रारूप में डेब्यू कर लिया है और अपनी आसाधारण प्रतिभा से काफ़ी प्रभावित किया है। पिछले महीने न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ़ खेली गई टेस्ट सीरीज़ में उन्होंने डेब्यू करते हुए, तीन मैचों में 52 की औसत से 260 रन बनाए थे। वह अब तक तीन टेस्ट आठ वनडे और सात टी20 मैच खेल चुके हैं।

उनके सात टी20 में 167.96 के स्ट्राइक रेट, 57.66 की औसत और दो अर्धशतक के साथ 173 रन हैं। पिछले साल आईपीएल नीलामी में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने बेथेल को 2.6 करोड़ रुपये में ख़रीदा था।

बेथेल के बारे में बटलर ने कहा, "मुझे लगता है कि उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में बेहतरीन पदार्पण किया है। वह एक स्पष्ट सोच के साथ खेलते हैं। ज़ाहिर है कि उनके खेल में वह क़ाबिलियत है कि वह इस स्तर पर अच्छा प्रदर्शन कर सकें। आपने सफ़ेद गेंद के खेल में उनके प्रदर्शन को देखा होगा। साथ ही पिछले महीने उन्होंने टेस्ट सीरीज़ के दौरान जिस तरह का खेल दिखाया, वह शानदार था। अभी वह वाकई काफ़ी अच्छी लय में हैं।"

जब से इंग्लैंड की टीम में बटलर और सॉल्ट एक साथ खेलते हैं तो एक प्रश्न हमेशा यह रहता है कि विकेटकीपिंग कौन करेगा। बटलर ने इस मामले पर प्रेस कॉन्फ़्रेंस के दौरान यह साफ़ किया कि सॉल्ट ही पहले मैच में कीपिंग करेंगे। सॉ़ल्ट ने आईपीएल के दौरान कोलकाता के इस मैदान पर काफ़ी सफलता हासिल की थी। उन्होंने आईपीएल 2024 के दौरान सात मैचों में 58.33 की औसत और 185.18 के स्ट्राइक रेट से कुल 389 रन बनाए थे।

Advertisement

इंग्लैंड की टीम की मज़बूती यह भी है कि उनका निचला मध्य क्रम और कुछ गेंदबाज़ भी अच्छी बल्लेबाज़ी कर सकते हैं। कप्तान बटलर ने यह स्वीकार किया कि इससे ऊपरी क्रम के बल्लेबाज़ ज़्यादा आज़ादी के साथ खेल सकते हैं।

बटलर ने कहा, "यह टीम को गहराई और शीर्ष क्रम के खिलाड़ियों को आत्मविश्वास देता है कि हमारे पास पुछल्ले क्रम में बल्लेबाज़ी के लिए पर्याप्त विकल्प हैं। हम ज़्यादा आक्रामक तरीक़े से बल्लेबाज़ी कर सकते हैं और अपनी विकेट को लेकर ज़्यादा चिंता किए बिना खेल को आगे बढ़ा सकते हैं।

"अगर आप गस एटकिंसन जैसे खिलाड़ियों को देखें तो उनके नाम टेस्ट शतक हैं, और ब्राइडन कार्स जैसे खिलाड़ी भी अच्छे हिट्स लगा सकते हैं। इसके अलावा निचले क्रम में आदिल रशीद हैं, जिनके नाम प्रथम श्रेणी शतक हैं।"

Advertisement

बटलर ने अपने टीम में नए कोच ब्रैंडन मैकुलम का भी स्वागत किया। मैकुलम पहले इंग्लैंड की टेस्ट टीम के साथ थे लेकिन पिछले साल सितंबर में उन्हें सीमित ओवर के प्रारूप में भी कोच घोषित किया गया था। मैकुलम इससे पहले कई अलग-अलग टी20 लीग में कोच रह चुके हैं। लेकिन यह पहली बार होगा कि इस प्रारूप में किसी अंतर्राष्ट्रीय टीम के कोच होंगे।

बटलर ने कहा, "यह स्पष्ट है कि हमारी टीम में कोई ज़्यादा बड़ा बदलाव नहीं हुआ है। बैज़ (मैकुलम) लंबे समय से हमारी टीम के साथ जुड़े हुए हैं। साथ ही इस टीम में कई खिलाड़ी ऐसे हैं जो टेस्ट सेटअप में भी उनके साथ हैं। अब मैं उनके साथ इस प्रारूप में टीम और उनके बीच एक मज़बूत और क़ामयाब रिश्ता बनाने के लिए उत्सुक हूं। अभी हमने अगले साल होने वाले टी20 विश्व कप या चैंपियंस ट्रॉफ़ी की टीम के बारे में कोई बात नहीं की है और सिर्फ़ इसी सीरीज़ के बारे में बात हुई है।"

बटलर ने अपने टीम में नए कोच ब्रैंडन मैकुलम का भी स्वागत किया। मैकुलम पहले इंग्लैंड की टेस्ट टीम के साथ थे लेकिन पिछले साल सितंबर में उन्हें सीमित ओवर के प्रारूप में भी कोच घोषित किया गया था। मैकुलम इससे पहले कई अलग-अलग टी20 लीग में कोच रह चुके हैं। लेकिन यह पहली बार होगा कि इस प्रारूप में किसी अंतर्राष्ट्रीय टीम के कोच होंगे।

Advertisement

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार