Second Test: बांग्लादेश के खिलाफ 2-0 की टेस्ट सीरीज जीत ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) स्टैंडिंग में भारत की शीर्ष पर स्थिति को और मजबूत कर दिया है।

Advertisement

कानपुर टेस्ट मैच सात विकेट की जीत के साथ भारत ने अपने अंक प्रतिशत में सुधार करते हुए इसे 74.24 तक पहुंचा दिया, जबकि बांग्लादेश की हार के बाद वह 34.38 प्रतिशत के साथ सातवें स्थान पर है। मेहमान टीम से आगे दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड है, जो क्रमशः पांचवें और छठे स्थान काबिज हैं।

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया 12 मैचों में आठ जीत के बाद 62.50 अंक प्रतिशत के साथ दूसरे स्थान पर है। जबकि श्रीलंका (तीसरे), इंग्लैंड (चौथे) स्थान पर 55.56 और 42.19 अंक प्रतिशत के साथ हैं।

बांग्लादेश के खिलाफ टीम इंडिया ने टेस्ट सीरीज क्लीन स्वीप की। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में भारत नंबर 1 पर बरकरार है और उसकी स्थिति और मजबूत हो गई है। भारत पिछले 12 साल से घर में टेस्ट सीरीज नहीं हारा है और यह टीम की लगातार 18वीं सीरीज जीत है। कानपुर टेस्ट तीन दिन बारिश से प्रभावित रहा लेकिन यहां पानी के साथ रिकार्डों की भी बारिश हुई।

कानपुर टेस्ट का दूसरा और तीसरा दिन बारिश में धुलने के बाद ऐसा लग रहा था कि ये मैच ड्रॉ हो जाएगा लेकिन टीम इंडिया ने चौथे दिन कुछ ऐसा कारनामा किया जिसने पूरी दुनिया का ध्यान इस मुकाबले पर ला खींचा। टेस्ट क्रिकेट में टीम इंडिया ने टी20 का अंदाज क्रिकेट फैंस को दिखाया और ड्रॉ होता दिख रहा मुकाबला एकतरफा अंदाज में अपने नाम किया और 7 विकेट से धमाकेदार जीत हासिल की है।

बांग्लादेश के खिलाफ टीम इंडिया ने टेस्ट सीरीज क्लीन स्वीप की। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में भारत नंबर 1 पर बरकरार है और उसकी स्थिति और मजबूत हो गई है। भारत पिछले 12 साल से घर में टेस्ट सीरीज नहीं हारा है और यह टीम की लगातार 18वीं सीरीज जीत है। कानपुर टेस्ट तीन दिन बारिश से प्रभावित रहा लेकिन यहां पानी के साथ रिकार्डों की भी बारिश हुई।

Advertisement

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार