पूर्व ऑलराउंडर योगराज सिंह ने कहा है कि वह भारतीय क्रिकेट टीम के दो पूर्व कप्तानों कपिल देव और एमएस धोनी को नहीं जानते हैं। योगराज का यह बयान एक बार फिर से उन्हें चर्चा में ला सकता है।

Advertisement

आईएएनएस के साथ बातचीत में योगराज सिंह ने कहा, "मैं कपिल देव, महेंद्र सिंह धोनी को नहीं जानता हूं, मैं उन्हें इसलिए नहीं जानता, क्योंकि वे मुझे नहीं जानते। मैं युवराज सिंह, राहुल द्रविड़, गौतम गंभीर और वीरेंद्र सहवाग को जानता हूं और उनके बारे में बात करना पसंद करता हूं। इसकी वजह यह है कि ये सभी क्रिकेट के लिए कुछ न कुछ कर रहे हैं।"

Advertisement

कपिल देव और धोनी के खिलाफ योगराज सिंह पूर्व में भी बयान देते रहे हैं।

एशिया कप पर बात करते हुए उन्होंने कहा, "भारत को एशिया कप जीतना है, तो शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा को शुरुआत के 15 ओवर खेलने होंगे। दोनों जितना ज्यादा समय पिच पर बिताएंगे भारत के लिए उतना ही अच्छा होगा। बांग्लादेश के खिलाफ जिस तरह अभिषेक ने बल्लेबाजी की, उससे मैं बहुत खुश हूं। उसने क्रीज पर टिकने का समय लिया और जब शुरू हुआ, तो फिर मारता ही चला गया। अगर वह रन आउट नहीं होता तो अकेले ही 150 से ज्यादा रन बना जाता। अभिषेक के आने से भारतीय टीम और मजबूत हुई है। गिल को भी ऐसे ही बल्लेबाजी करनी होगी। उसे 40 और 50 के स्कोर से आगे बढ़ना होगा।"

कपिल देव और धोनी के खिलाफ योगराज सिंह पूर्व में भी बयान देते रहे हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score

उन्होंने कहा, शोएब अख्तर ने पाकिस्तान टीम को सुधारने की बात कही है। दूसरे पूर्व क्रिकेटर्स को भी आगे आना चाहिए। हालांकि ये लोग पाकिस्तान टीम में कितना बदलाव करेंगे या क्या करेंगे, देखा जाएगा। मौजूदा समय में वनडे और टी20 में भारतीय टीम किसी भी दूसरी टीम से बहुत आगे है। न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया जरूर हमें थोड़ी बहुत टक्कर दे सकती है। एशिया में कोई टीम नहीं है।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार