भारत-ए और ऑस्ट्रेलिया-ए के बीच 16 सितंबर से दो चार-दिवसीय मुकाबलों की सीरीज खेली जानी है। ऑस्ट्रेलिया के युवा बल्लेबाज कैंपबेल केल्लावे भारत में पिछली यात्राओं से मिली सीख का उपयोग करने के लिए उत्सुक हैं।

Advertisement

16-26 सितंबर के बीच लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में चार-दिवसीय मुकाबलों की सीरीज के दोनों ही मैच खेले जाएंगे, जिसमें केल्लावे को सलामी बल्लेबाज सैम कोंस्टास के साथ शीर्ष क्रम में खेलने का मौका मिल सकता है।

Advertisement

जॉर्ज बेली की अगुवाई वाली चयन समिति भविष्य के उपमहाद्वीपीय दौरों के लिए खिलाड़ियों को तैयार करने में जुटी है, जिसमें 2027 की शुरुआत में भारत में होने वाली पांच मैचों की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी भी शामिल है।

केल्लावे ने अपनी राज्य टीम विक्टोरिया के साथ प्री-सीजन कैंप के अलावा, इस साल जुलाई-अगस्त में चेन्नई स्थित एमआरएफ अकादमी में 12 अन्य ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के साथ दो हफ्ते के ट्रेनिंग कैंप में भी हिस्सा लिया था।

केल्लावे से 'क्रिकेटडॉटकॉमडॉटएयू' से कहा, "मेरे लिए लक्ष्य फिलहाल बस यही है कि विक्टोरिया के लिए सीजन की अच्छी शुरुआत करूं और फिर लखनऊ में होने वाले ऑस्ट्रेलिया-ए मैचों में खेलते हुए चुनौतियों का आनंद लूं और देखूं आगे क्या होता है।"

उन्होंने कहा, "भारत में क्रिकेट खेलना वाकई शानदार है। मैं अभी जुलाई-अगस्त में एमआरएफ अकादमी के लिए वहां गया था। उन परिस्थितियों में खेलना पूरी तरह अलग है, क्योंकि शील्ड और वनडे क्रिकेट में हमें वैसी स्थितियां नहीं मिलतीं। जब भी मौका मिले भारत जाकर उन हालातों का अनुभव लेना, मेरे क्रिकेट के लिए अच्छी बात है।"

Advertisement

केल्लावे से 'क्रिकेटडॉटकॉमडॉटएयू' से कहा, "मेरे लिए लक्ष्य फिलहाल बस यही है कि विक्टोरिया के लिए सीजन की अच्छी शुरुआत करूं और फिर लखनऊ में होने वाले ऑस्ट्रेलिया-ए मैचों में खेलते हुए चुनौतियों का आनंद लूं और देखूं आगे क्या होता है।"

Also Read: LIVE Cricket Score

उन्होंने कहा, "जब मैं दूसरी बार एमआरएफ अकादमी गया, तो मुझे अंदाजा था कि विकेट कैसे होंगे और मैं अपने खेल को स्पिन वाली परिस्थितियों में कैसे ढाल सकता हूं। यह लखनऊ में होने वाले क्रिकेट के लिए अच्छा अभ्यास था। अब मेरे पास एक प्लान है कि मुझे टर्निंग ट्रैक पर कैसे बल्लेबाजी करनी है और अब बस उसे लागू करना शेष है। लखनऊ में होने वाले मुकाबले के लिए यह एक शानदार तैयारी थी। मेरे पास टर्निंग ट्रैक पर बल्लेबाजी करने की एक बेहतर योजना है।"

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार