Trophy Tour: कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) की तरफ से आयोजित ट्रॉफी टूर शाही शहर के अपने उत्साही प्रशंसकों को जोड़ने के लिए बुधवार को कूच बिहार पहुंचा। इस टूर का उद्देश्य पिछले साल आईपीएल में टीम की तीसरी खिताब जीत का जश्न मनाना है।

Advertisement

इस दौरे की शुरुआत राजसी और प्राचीन राजबाड़ी पैलेस से हुई, जहां शहर के समृद्ध इतिहास और वास्तुकला की भव्यता की पृष्ठभूमि में आईपीएल ट्रॉफी प्रदर्शित की गई।

Advertisement

इसके बाद, शहर की गहरी सांस्कृतिक और आध्यात्मिक जड़ों के साथ क्रिकेट के उत्साह को मिलाते हुए ट्रॉफी को प्रतिष्ठित मदन मोहन मंदिर ले जाया गया।

यह उत्सव कूच बिहार स्टेडियम में संपन्न हुआ, जहां उत्साही समर्थक बड़ी संख्या में आईपीएल ट्रॉफी को करीब से देखने के लिए इकट्ठा हुए और केकेआर के विजयी 2024 अभियान का जश्न मनाया।

कूच बिहार के राजघराने के सदस्यों ने भारतीय क्रिकेट के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने अंडर-19 खिलाड़ियों के लिए राष्ट्रीय चार दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए ट्रॉफी दान की थी। इस वार्षिक प्रतियोगिता का नाम इस स्थान और शाही परिवार के नाम पर कूच बिहार ट्रॉफी रखा गया।

आगामी सीजन के लिए उत्साह के साथ, केकेआर का ऐतिहासिक ट्रॉफी टूर पूरे क्षेत्र में प्रशंसकों के साथ जुड़ रहा है। कूच बिहार की इस सफल यात्रा के बाद टूर 7 मार्च को पटना पहुंचेगा।

Advertisement

कोलकाता नाइट राइडर्स 22 मार्च को प्रतिष्ठित ईडन गार्डन्स में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ आईपीएल 2025 अभियान की शुरुआत करेगा।

केकेआर ने 3 मार्च को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 18वें सीजन के लिए अपनी नई जर्सी का अनावरण किया था। जर्सी में एक खास बदलाव किया गया है - इसमें "तीन सितारे" जोड़े गए हैं, जो टीम की तीन आईपीएल खिताबी जीत (2012, 2014, 2024) के प्रतीक हैं।

केकेआर ने जर्सी लॉन्च के लिए एक खास वीडियो जारी किया। इस वीडियो में रिंकू सिंह, वेंकटेश अय्यर, रमणदीप सिंह, मनीष पांडे, वैभव अरोड़ा, अनुकूल रॉय, मयंक मार्कंडे और लवनीथ सिसोदिया नई जर्सी पहने दिख रहे हैं।

Advertisement

केकेआर ने 3 मार्च को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 18वें सीजन के लिए अपनी नई जर्सी का अनावरण किया था। जर्सी में एक खास बदलाव किया गया है - इसमें "तीन सितारे" जोड़े गए हैं, जो टीम की तीन आईपीएल खिताबी जीत (2012, 2014, 2024) के प्रतीक हैं।

Article Source: IANS

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार