ODI Match: भारतीय क्रिकेट टीम ने रविवार को वडोदरा में खेले गए पहले वनडे मुकाबले में न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हरा दिया। केएल राहुल ने छक्का लगाकर भारतीय टीम को जीत दिलायी। छक्का लगाकर टीम इंडिया को जीत दिलाने के मामले में राहुल ने विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया है।

Advertisement

केएल राहुल ने भारतीय पारी के 49वें ओवर में क्रिस्टियन क्लार्क की आखिरी 3 गेंदों पर 4, 4, और 6 रन लगाते हुए भारतीय टीम को जीत दिलायी। वनडे क्रिकेट में यह छठा मौका था, जब केएल राहुल ने छक्का लगाकर टीम इंडिया को जीत दिलायी। वनडे में छक्का लगाकर भारतीय टीम को जीत दिलाने के मामले में राहुल ने विराट कोहली को पीछे छोड़ा। वनडे फॉर्मेट के किंग माने जाने वाले कोहली ने अपने करियर में 5 बार अब तक ऐसा किया है।

Advertisement

वनडे क्रिकेट में छक्का लगाकर अब तक सबसे ज्यादा बार भारतीय टीम को जीत दिलाने का रिकॉर्ड पूर्व कप्तान एमएस धोनी के नाम है। धोनी ने अपने करियर में 9 बार ऐसा किया है। राहुल के पास धोनी का भी रिकॉर्ड तोड़ने का समय है। देखना होगा कि वह ऐसा कर पाने में कामयाब हो पाते हैं या नहीं।

केएल राहुल ने 21 गेंदों पर 2 चौकों और 1 छक्के की मदद से नाबाद 29 रन की पारी खेली।

मैच की बात करें तो भारतीय टीम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया था। न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए डेरिल मिचेल के 84, हेनरी निकोलस के 62, और डेवोन कोनवे के 56 रन की मदद से 8 विकेट पर 300 रन बनाए थे।

केएल राहुल ने 21 गेंदों पर 2 चौकों और 1 छक्के की मदद से नाबाद 29 रन की पारी खेली।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

अगले दो वनडे मैचों से पहले भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है। इंजरी की वजह से वॉशिंगटन सुंदर सीरीज से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह आयुष बडोनी को टीम में शामिल किया गया है।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार