T20 World Cup: भारत सरकार द्वारा हाल ही में लगाए गए प्रतिबंध को लेकर कई पाकिस्तानी यूट्यूबर और पूर्व क्रिकेटरों ने गहरी चिंता जताई है। उनका कहना है कि इस रोक से उनकी कमाई और यूट्यूब पर उनकी पहचान को बड़ा नुकसान होगा।

Advertisement

खासकर क्रिकेट पर वीडियो बनाने वाले कई पाकिस्तानी कंटेंट क्रिएटर्स की एक बड़ी दर्शक संख्या भारत से है। भारत यूट्यूब और सोशल मीडिया पर क्रिकेट से जुड़ी सामग्री के लिए सबसे बड़ा बाजार माना जाता है। ऐसे में पाकिस्तानी यूट्यूबर्स का कहना है कि यह रोक उनके लिए रोजी-रोटी का बड़ा संकट बन सकती है।

Advertisement

एक पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर ने आईएएनएस से कहा, "हमारे चैनलों के दर्शकों का बड़ा हिस्सा भारत से आता है। इस सच्चाई से कोई इनकार नहीं कर सकता कि हम भारतीय दर्शकों पर बहुत हद तक निर्भर हैं। यह प्रतिबंध हमारे लिए आमदनी और पहचान – दोनों ही मामलों में बड़ा झटका है।"

पिछले कुछ वर्षों में, कई पाकिस्तानी क्रिकेट विशेषज्ञ, पूर्व खिलाड़ी और व्लॉगर भारत में लोकप्रिय हो गए हैं। वे मैचों पर खुलकर अपनी राय रखते हैं और भारत-पाक क्रिकेट मुकाबलों पर चर्चा करते हैं। इनमें से कई भारतीय यूट्यूबरों के साथ मिलकर वीडियो बनाते हैं और इनसे उन्हें व्यूज, विज्ञापन और लाइव चैट जैसी चीजों से कमाई होती है।

लेकिन अब, भारतीय दर्शक न मिलने के कारण उनकी आमदनी और दर्शक संख्या दोनों ही घट गई हैं। इससे उनका भविष्य अनिश्चित हो गया है।

डिजिटल क्षेत्र के जानकारों का कहना है कि इस रोक का असर लंबे समय तक रह सकता है। लाहौर के एक सोशल मीडिया रणनीतिकार ने कहा, "जो लोग यूट्यूब से होने वाली कमाई पर निर्भर हैं, उनके लिए भारतीय दर्शकों का जाना बहुत बड़ी आर्थिक हानि है।"

Advertisement

लेकिन अब, भारतीय दर्शक न मिलने के कारण उनकी आमदनी और दर्शक संख्या दोनों ही घट गई हैं। इससे उनका भविष्य अनिश्चित हो गया है।

Also Read: LIVE Cricket Score

Article Source: IANS

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार