RCB Clinch IPL: रजत पाटीदार की कप्तानी में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने वो कर दिखाया, जो आईपीएल के इतिहास में सिर्फ चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस की टीम ही कर सकी हैं। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में आरसीबी ने गुजरात टाइटंस को फाइनल में 5 विकेट से हराते हुए लगातार दूसरी बार आईपीएल की ट्रॉफी को अपने नाम किया। आइए आपको उन 5 खिलाड़ियों के नाम बताते हैं, जिनके बूते खिताब का बचाव करने में सफल रही आरसीबी।

Advertisement

विराट कोहली: आरसीबी के लिए विराट कोहली कितने मायने रखते हैं, यह बात वह हर सीजन अपने प्रदर्शन से साबित करके दिखाते हैं। आईपीएल 2026 में भी कोहली का बल्ला खूब गरजा, और वह टीम की ओर से सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। 37 वर्षीय विराट ने 16 मुकाबलों में 165 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 675 रन बनाए। वहीं, फाइनल मैच में भी उन्होंने 42 गेंदों में 75 रनों की नाबाद पारी खेली।

Advertisement

भुवनेश्वर कुमार: आरसीबी को लगातार दूसरी बार चैंपियन बनाने में भुवनेश्वर कुमार का रोल काफी अहम रहा। भुवनेश्वर ने न सिर्फ पावरप्ले में टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई, बल्कि अंत के ओवरों में भी अहम मौकों पर विकेट चटकाए। उन्होंने इस सीजन में खेले 16 मुकाबलों में 28 विकेट अपने नाम किए। फाइनल में भी भुवनेश्वर ने साई सुदर्शन और जेसन होल्डर का बड़ा विकेट चटकाया।

रजत पाटीदार: कप्तानी के साथ-साथ रजत पाटीदार ने आरसीबी के लिए बल्ले से भी अहम योगदान दिया। पहले क्वालीफायर मुकाबले में मुश्किल में फंसी नजर आ रही आरसीबी टीम की नैया को पार लगाने वाले बल्लेबाज कप्तान रजत ही रहे, जिन्होंने महज 33 गेंदों में 93 रनों की आतिशी पारी खेली। रजत हर मुश्किल समय में विपक्षी टीम के सामने चट्टान की तरह खड़े रहे।

भुवनेश्वर कुमार: आरसीबी को लगातार दूसरी बार चैंपियन बनाने में भुवनेश्वर कुमार का रोल काफी अहम रहा। भुवनेश्वर ने न सिर्फ पावरप्ले में टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई, बल्कि अंत के ओवरों में भी अहम मौकों पर विकेट चटकाए। उन्होंने इस सीजन में खेले 16 मुकाबलों में 28 विकेट अपने नाम किए। फाइनल में भी भुवनेश्वर ने साई सुदर्शन और जेसन होल्डर का बड़ा विकेट चटकाया।

Also Read: LIVE Cricket Score

देवदत्त पडिक्कल: आरसीबी का यह बल्लेबाज इस सीजन विराट कोहली के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चला। पडिक्कल ने 16 मुकाबलों में 168 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 464 रन बनाए। उन्होंने इस सीजन तीन अर्धशतक लगाए। नंबर तीन की पोजीशन पर पडिक्कल का प्रदर्शन दमदार रहा और उन्होंने आरसीबी के मध्यक्रम पर दबाव नहीं आने दिया।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार