Cricket World Cup: बाएं हाथ के तेज गेंदबाज शाहीन आफरीदी ने आगामी टी 20 विश्व कप के लिए पाकिस्तान का उपकप्तान बनने का प्रस्ताव ठुकरा दिया है। विश्व कप एक जून से अमेरिका और वेस्ट इंडीज में होना है।

Advertisement

ईएसपीएनक्रिकइंफो की शनिवार की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की चयन समिति ने शाहीन को विश्व कप में बाबर आजम का डिप्टी बनाने की बात उठायी थी लेकिन उन्होंने यह प्रस्ताव ठुकरा दिया।

Advertisement

क्रिकइंफो को पता चला है कि पाकिस्तान की चयन समिति ने यह प्रस्ताव शाहीन के सामने रखा था लेकिन वह इसे स्वीकार करने को इच्छुक नहीं थे, जिसके बाद विश्व कप के लिए दल की घोषणा की समयसीमा समाप्त होने से कुछ घंटों पहले बिना किसी उपकप्तान के पाकिस्तान के दल की घोषणा कर दी गई।

शाहीन से एक ही सीरीज़ में ख़राब प्रदर्शन के बाद टी20 कप्तानी छीन ली गई थी, जिसके बाद काफ़ी विवाद भी हुआ था। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के चेयरमैन मोहसिन नक़वी ने मार्च में ही एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए इसके संकेत दिए थे कि जल्द ही शाहीन की कप्तानी जा सकती है।

बाबर आज़म को दोबारा कप्तान नियुक्त किया जाने के बाद पीसीबी ने शाहीन के हवाले से उनका एक बयान जारी किया था, जिस पर शाहीन ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि उन्होंने ऐसा कोई बयान नहीं दिया है। शाहीन की प्रतिक्रिया के बाद ख़ुद पीसीबी के चेयरमैन पाकिस्तानी टीम के ट्रेनिंग कैंप में पहुंच गए थे।

शाहीन द्वारा प्रस्ताव ठुकराए जाने के बाद एक बार फिर इस दावे को हवा मिली है कि शाहीन और बोर्ड के रिश्ते अब भी पूरी तरह से ठीक नहीं हुए हैं। हालांकि शाहीन की जगह पर शादाब ख़ान भी उपकप्तानी के लिए बड़े दावेदार थे लेकिन इस समय ख़ुद शादाब की फ़ॉर्म उनका साथ नहीं दे रही है और प्लेइंग इलेवन में उनकी जगह भी पूरी तरह से पक्की नहीं है। उपकप्तानी सौंपी जाने की रेस में मोहम्मद रिज़वान का नाम भी शामिल था लेकिन चयन समिति किसी युवा खिलाड़ी को यह ज़िम्मेदारी देने के पक्ष में थी।

Advertisement

पाकिस्तानी टीम इस समय इंग्लैंड में टी 20 सीरीज खेल रही है जिसका दूसरा मैच शनिवार को बर्मिंघम में खेला जाएगा।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार