Kolkata Knight Riders: आईपीएल 2025 में रविवार को सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) और गुजरात टाइटंस (जीटी) की टीमें आमने-सामने होंगी। जीटी इस समय जीत की पटरी पर है जबकि एसआरएच लगातार तीन मैच हारकर आ रही है। हम कुछ उन आंकड़ों का रुख़ करते हैं जो दोनों टीमों के बीच होने वाली इस भिड़ंत में अपनी छाप छोड़ सकते हैं। गिल और बटलर की काट शमी के पास

Advertisement

मोहम्मद शमी ने केकेआर के खिलाफ पिछले मैच में शुरुआती झटका देकर एसआरएच को अच्छी शुरुआत दिलाई थी और शमी से इस बार भी उनकी टीम को उम्मीद होगी। जीटी के कप्तान शुभमन गिल और जॉस बटलर के खिलाफ टी20 में शमी के प्रभावी आंकड़े हैं। शमी गिल को पांच पारियों में दो बार आउट कर चुके हैं जबकि इस दौरान गिल उनके खिलाफ 114 के स्ट्राइक रेट से 41 रन ही बना पाए हैं। वहीं शमी 13 पारियों में तीन बार बटलर का शिकार कर चुके हैं जबकि बटलर ने उनके खिलाफ 134 के स्ट्राइक रेट से 107 रन बनाए हैं।

Advertisement

पावरप्ले में खराब प्रदर्शन एसआरएच की समस्या

एसआरएच का शीर्ष क्रम पहले मैच के बाद कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाया है। इस सीजन अब तक एसआरएच पावरप्ले में सर्वाधिक 10 विकेट गंवाने वाली टीम है। ट्रैविस हेड और अभिषेक शर्मा की सलामी जोड़ी की औसत में पिछले सीजन की तुलना में गिरावट देखने को मिली है। हेड और अभिषेक की जोड़ी ने 49.9 की औसत से रन बनाए थे जबकि इस सीजन इस जोड़ी ने साथ में 18.8 की औसत से ही रन बनाए हैं। ऐसे में हेड और अभिषेक की जोड़ी को जल्द ही लय प्राप्त करनी होगी।

राशिद कर सकते हैं किशन और क्लासेन को परेशान

राशिद खान के पास हैदराबाद में खेलने का अच्छा खासा अनुभव है। एसआरएच के बल्लेबाजी क्रम का भार अब तक प्रमुख रूप से हेनरिक क्लासेन के कंधों पर ही रहा है, ऐसे में क्लासेन के खिलाफ जीटी राशिद का रुख कर सकती है। राशिद ने पांच टी20 पारियों में दो बार क्लासेन को अपना शिकार बना चुके हैं लेकिन क्लासेन ने इस दौरान राशिद के खिलाफ 149 के स्ट्राइक रेट से 58 रन बनाए हैं। वहीं राशिद ने 10 टी20 पारियों में दो बार इशान किशन का शिकार किया है जबकि किशन ने इस दौरान राशिद के खिलाफ 119 के स्ट्राइक रेट से 76 रन बनाए हैं। किशन ने पहले मैच में शतकीय पारी खेली थी लेकिन इसके बाद वह कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं।

Advertisement

राशिद के खिलाफ खोई लय प्राप्त कर सकते हैं अभिषेक

Also Read: Funding To Save Test Cricket

Advertisement

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार