Kolkata Knight Riders: विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए है। पंत को 27 करोड़ की रिकॉर्डतोड़ कीमत पर लखनऊ सुपरजायंट्स ने खरीदा है। पंत ने श्रेयस अय्यर का रिकॉर्ड तोडा जिन्हें कुछ देर पहले पंजाब किंग्स ने 26.75 करोड़ रुपये में खरीदा था।

Advertisement

दिल्ली कैपिटल्स ने पंत को नीलामी से पहले रिलीज कर दिया था जिसके कारण उन्हें नीलामी में उतरना पड़ा। लखनऊ ने ऋषभ पंत पर पहला दांव खेला और फ़िलहाल यह दांव 6 करोड़ से ऊपर पहुंच गया है और लखनऊ और बेंगलुरु के बीच पंत के लिए जंग चल रही है।

अब बेंगलुरु और लखनऊ की यह जंग 9 करोड़ के ऊपर पहुंच गई है। 11.35 करोड़ का दांव खेला है अब लखनऊ ने। और अब हैदराबाद भी इस जंग में शामिल हो गई है।

लखनऊ और हैदराबाद के बीच यह भिड़ंत अब 18 करोड़ से ऊपर पहुंच गई है। 19.25 करोड़ के दांव के साथ अब पंत के लिए लखनऊ आगे। हैदराबाद की टीम अब सोच विचार कर रही है बोली को लेकर। 20 करोड़ का दांव खेल दिया है हैदराबाद ने। लेकिन लखनऊ एक्सप्रेस रुकने का नाम नहीं ले रही है।

अब बेंगलुरु और लखनऊ की यह जंग 9 करोड़ के ऊपर पहुंच गई है। 11.35 करोड़ का दांव खेला है अब लखनऊ ने। और अब हैदराबाद भी इस जंग में शामिल हो गई है।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार