Kolkata Knight Riders: आईपीएल 2024 का 39वां मैच राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच जयपुर में खेला जाएगा। इस सीजन में राजस्थान का अपने होमग्राउंड पर दबदबा रहा है, लेकिन यशस्वी जायसवाल का खराब फॉर्म आरआर की टेंशन बढ़ा रहा है।

Advertisement

आईपीएल 2024 में राजस्थान रॉयल्स का दमदार प्रदर्शन जारी है। यह टीम अपने 7 मैचों में 6 जीतकर अंक तालिका में टॉप पर है। टीम के लगभग सभी खिलाड़ी फॉर्म में नजर आ रहे हैं, लेकिन युवा सलामी बल्लेबाजी अब भी अपनी फॉर्म तलाशने की जद्दोजहद में है।

Advertisement

इस साल यशस्वी ने अब तक कुल सात मैच खेले हैं और उसमें छह बार वह पावरप्ले के दौरान ही आउट हो गए हैं। इस सीज़न में पावरप्ले में सबसे ज़्यादा बार आउट होने वाले ओपनरों की लिस्ट में यशस्वी का नाम पहले नंबर पर है।

2023 में यशस्वी ने पावरप्ले के बाद आठ पारियों में 150 के स्ट्राइक रेट से 264 रन बनाए थे, वहीं इस साल उन्होंने पावरप्ले के बाद सिर्फ़ 16 रन बनाए हैं। यह आंकड़े गवाही दे रहे हैं कि पावरप्ले के 'चक्रव्यूह' में यशस्वी बुरी तरह बार-बार फंस रहे हैं।

अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए मशहूर यशस्वी का यह सीजन अब तक बहुत खराब रहा है। उन्होंने अब तक 7 मैचों में करीब 18 की औसत और 145 की स्ट्राइक रेट के साथ 121 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका बेस्ट स्कोर 39 रहा।

यशस्वी का यह खराब दौर केवल आरआर के लिए नहीं, बल्कि भारतीय टीम के लिए भी टेंशन बढ़ा सकता है, क्योंकि इस युवा सलामी बल्लेबाज का नाम भी वर्ल्ड कप की टीम में हो सकता है। लेकिन उनका खामोश बल्ला उनसे यह मौका छीन भी सकता है।

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार