KKR Players During A Practice: आईपीएल में केकेआर को दो बार चैंपियन बनाने वाले भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर के पास खिताब जीतने की एक थ्योरी है। गंभीर का कहना है कि सबसे परफेक्ट टीम नहीं, बल्कि सबसे साहसी टीम ही खिताब जीतेगी।

Advertisement

कप्तान के रूप में केकेआर को 2012 और 2014 में खिताब जीताने वाले गौतम गंभीर अब आईपीएल 2024 के लिए टीम के मेंटॉर हैं। उन्होंने केकेआर नाइट्स डगआउट पॉडकास्ट के नए एपिसोड में आईपीएल ट्रॉफी जीतने को लेकर अपने विचार शेयर किए।

Advertisement

आईपीएल जीतने के सिद्धांत के बारे में पूछे जाने पर गंभीर ने कहा, "सबसे परफेक्ट टीम नहीं आईपीएल जीतेगी। सबसे साहसी टीम, जो खून की आखिरी बूंद तक लड़ने को तैयार है, वहीं ट्रॉफी जीतेगी।"

इतना ही नहीं गंभीर ने केकेआर के साथ अपने पुराने दिनों को भी याद किया। उन्होंने बताया कि कैसे टीम के मालिक शाहरुख खान ने उनको सपोर्ट किया जब वो खराब दौर से गुजर रहे थे।

गंभीर, जिन्होंने भारतीय सेना में शामिल होने का सपना देखा था, लेकिन नेशनल डिफेंस अकादमी (एनडीए) के बजाय नेशनल क्रिकेट अकादमी में पहुंच गए। उन्होंने कहा कि उनकी मानसिकता हमेशा जीत के लिए आगे बढ़ने की है।

उन्होंने कहा, "मैं हर बार मैदान पर विजेता बनना चाहता हूं। परिणाम मेरे लिए मायने रखते हैं।''

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार