कुछ दिन पहले पाकिस्तान की कप्तानी छोड़ने वाले बाबर आजम (Babar Azam) ने वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में भारत को छह विकेट से हराकर छठी बार ट्रॉफी जीतने के बाद ऑस्ट्रेलिया को उनकी शानदार जीत के लिए बधाई दी।

Advertisement

ट्रैविस हेड के शानदार शतक की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने 241 रन के लक्ष्य को छह विकेट शेष रहते हासिल कर भारत को आसानी से हरा दिया।

Advertisement

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बाबर आजम ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, "बधाई हो ऑस्ट्रेलिया। फाइनल में क्या दमदार प्रदर्शन था।"

पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारत को ऑस्ट्रेलिया ने सिर्फ 240 रनों पर रोक दिया। मिचेल स्टार्क ने तीन विकेट लिए जबकि जोश हेजलवुड और पैट कमिंग ने दो-दो विकेट मिले।

जवाब में ट्रैविस हेड की शतकीय पारी के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने एक आसान जीत दर्ज की। हेड ने 120 गेंदों में 137 रनों की पारी खेली और मार्बिस लाबुशेन के साथ मैच जिताने वाली साझेदारी की। दोनों बल्लेबाजों ने चौथे विकेट की साझेदारी में 192 रन जोड़कर ऑस्ट्रेलिया को फिनिशिंग लाइन पर पहुंचाया।

Also Read: Live Score

Advertisement

लाबुशेन 58 रन बनाकर नाबाद रहे और ग्लेन मैक्सवेल ने ऑस्ट्रेलिया के लिए विजयी रन बनाए। इस तरह ऑस्ट्रेलिया ने छठा वर्ल्ड कप खिताब जीता।
 

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार