ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच 4 दिसंबर से गाबा में एशेज सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच की शुरुआत होगी। इस मुकाबले से पहले मार्नस लाबुशेन ने उस्मान ख्वाजा को हाई-क्वालिटी प्लेयर बताया, लेकिन इस पर राय देने से परहेज किया कि इस खिलाड़ी को 'पिंक-बॉल' टेस्ट मैच के लिए टीम में रखा जाना चाहिए या नहीं।

Advertisement

39 वर्षीय उस्मान ख्वाजा ऑस्ट्रेलिया की एशेज टीम के लिए अहम खिलाड़ी बने हुए हैं। ख्वाजा ने चार साल पहले टेस्ट में फिर से अपनी जगह बनाई थी। ख्वाजा ने इस फॉर्मेट में साथी खिलाड़ियों की तुलना में शानदार प्रदर्शन किया है। वह गाबा में पिछले तीनों पिंक-बॉल टेस्ट मैच में खेलने वाले एकमात्र बल्लेबाज हैं।

Advertisement

सोमवार को मार्नस लाबुशेन ने पत्रकारों से कहा, "उस्मान एक हाई-क्वालिटी प्लेयर हैं। आप उनका रिकॉर्ड देखिए। उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट के लिए कितना कुछ किया है। खासकर जब से वह वापस आए हैं, वह बहुत निरंतर रहे हैं। वह बतौर टॉप ऑर्डर बल्लेबाज एक चट्टान की तरह खड़े रहे हैं।"

उन्होंने कहा, "इस बारे में काफी चर्चा हुई है कि उनके कितने ओपनिंग पार्टनर रहे हैं, लेकिन मैं कोई चयनकर्ता नहीं हूं। जो कुछ भी होता है, वह सब मुझसे ऊपर के लोगों पर निर्भर करता है। वे इस पर सोचते हैं कि हमारे लिए गेम और यह सीरीज जीतने का सबसे अच्छा तरीका क्या है। यह बस मैच-दर-मैच है। आप यह पता लगाते हैं कि आपकी बेस्ट टीम कौन-सी है। यह गेम के लिए सबसे अच्छे तरीके से कैसे काम करती है?"

सोमवार को मार्नस लाबुशेन ने पत्रकारों से कहा, "उस्मान एक हाई-क्वालिटी प्लेयर हैं। आप उनका रिकॉर्ड देखिए। उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट के लिए कितना कुछ किया है। खासकर जब से वह वापस आए हैं, वह बहुत निरंतर रहे हैं। वह बतौर टॉप ऑर्डर बल्लेबाज एक चट्टान की तरह खड़े रहे हैं।"

Also Read: LIVE Cricket Score

जनवरी 2011 में टेस्ट करियर की शुरुआत करने वाले बाएं हाथ के बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा ने इस फॉर्मेट में 43.56 की औसत के साथ 6,055 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 16 शतक और 27 अर्धशतक निकले हैं।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार