ब्राजील की लॉरा कार्डोसो ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में ऐतिहासिक प्रदर्शन किया है। उन्होंने बीसीए कालाहारी महिला टी20 इंटरनेशनल टूर्नामेंट 2026 के दौरान इस फॉर्मेट का अब तक का सबसे बेहतरीन स्पेल डाला। ब्राजील की कप्तान ने लेसोथो के खिलाफ खेलते हुए 3 ओवर के स्पेल में सिर्फ 4 रन देकर 9 विकेट चटकाए।

Advertisement

लॉरा कार्डोसो पुरुषों और महिलाओं के टी20 इंटरनेशनल मुकाबलों में एक ही पारी में 9 विकेट लेने वाली पहली गेंदबाज बन गई हैं। पुरुषों के टी20 इंटरनेशनल में बेस्ट गेंदबाजी स्पेल डालने का रिकॉर्ड सोनम येशे के नाम था, जिन्होंने 2025 में म्यांमार के खिलाफ 7 रन देकर 8 विकेट निकाले थे। वहीं, महिला टी20 इंटरनेशनल में यह रिकॉर्ड इससे पहले रोहमालिया रोहमालिया के नाम था, जिन्होंने मंगोलिया के खिलाफ बिना कोई रन दिए 7 विकेट झटके थे। कार्डोसो ने अपने यादगार स्पेल से इन दोनों ही गेंदबाजों के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। वह इस फॉर्मेट का सबसे बेहतरीन स्पेल फेंकने वाली गेंदबाज बन गई हैं।

Advertisement

ब्राजील की लॉरा कार्डोसो ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में ऐतिहासिक प्रदर्शन किया है। उन्होंने बीसीए कालाहारी महिला टी20 इंटरनेशनल टूर्नामेंट 2026 के दौरान इस फॉर्मेट का अब तक का सबसे बेहतरीन स्पेल डाला। ब्राजील की कप्तान ने लेसोथो के खिलाफ खेलते हुए 3 ओवर के स्पेल में सिर्फ 4 रन देकर 9 विकेट चटकाए।

Also Read: LIVE Cricket Score

इससे पहले, ब्राजील ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 202 रनों का विशाल लक्ष्य रखा। टीम की ओर से रोबर्टा एवरी ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 35 गेंदों में 48 रन बनाए, जबकि मोननिक मचाडो ने 41 गेंदों में 69 रनों की दमदार पारी खेली। पूरे टूर्नामेंट के दौरान ब्राजील कमाल की फॉर्म में नजर आई है। पिछले मुकाबले में टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए जाम्बिया की महिला टीम को 174 रनों से रौंदा था। इस मुकाबले में कार्डोसो ने तेज तर्रार अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतकीय पारी खेली थी, जबकि लॉरा अगाथा ने 62 रनों का योगदान दिया था। दोनों ने मिलकर 105 रनों की अहम साझेदारी निभाई थी, जिसके दम पर ब्राजील की टीम 5 विकेट गंवाकर 200 रन बनाने में सफल रही थी। हालांकि, इसके जवाब में जाम्बिया की पूरी टीम 15.1 ओवर में सिर्फ 26 रन बनाकर सिमट गई थी।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार