टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाजों को रणजी ट्रॉफी के फाइनल मैच से पहले अहम सलाह दी है। सेमीफाइनल में बंगाल को हराकर जम्मू-कश्मीर ने पहली बार खिताबी मुकाबले में अपनी जगह बनाई है।

Advertisement

बीसीसीआई ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट 'एक्स' पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें शमी जम्मू-कश्मीर के गेंदबाजों को फाइनल मैच के लिए सलाह देते हुए नजर आ रहे हैं। शमी ने वीडियो में कहा, "स्विंग, लेंथ, तेज गेंद कैसे डालनी है और कौन सी बॉल फेंकनी है, यह सब कुछ भूल जाओ। 22 गज की पिच को भूल जाओ और सिर्फ स्टंप पर फोकस करो। इसके अलावा बाकी सभी चीजों को छोड़ दो। कहां क्या हो रहा है इसकी चिंता मत करो।"

Advertisement

शमी वीडियो में खासतौर पर आकिब नबी डार के साथ बातचीत करते हुए दिखाई दिए। जम्मू-कश्मीर को पहली बार फाइनल तक पहुंचाने में आकिब नबी का रोल काफी अहम रहा है। बंगाल के खिलाफ खेले गए सेमीफाइनल मैच में आकिब ने शानदार गेंदबाजी करते हुए मैच में कुल 9 विकेट अपने नाम किए थे। वहीं, क्वार्टर फाइनल मुकाबले में मध्य प्रदेश के खिलाफ भी आकिब ने 12 विकेट निकाले थे।

बीसीसीआई ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट 'एक्स' पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें शमी जम्मू-कश्मीर के गेंदबाजों को फाइनल मैच के लिए सलाह देते हुए नजर आ रहे हैं। शमी ने वीडियो में कहा, "स्विंग, लेंथ, तेज गेंद कैसे डालनी है और कौन सी बॉल फेंकनी है, यह सब कुछ भूल जाओ। 22 गज की पिच को भूल जाओ और सिर्फ स्टंप पर फोकस करो। इसके अलावा बाकी सभी चीजों को छोड़ दो। कहां क्या हो रहा है इसकी चिंता मत करो।"

Also Read: LIVE Cricket Score

हालांकि, दूसरी पारी में आकिब नबी और सुनील कुमार की जोड़ी ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए बंगाल की पूरी टीम को महज 99 रनों पर समेट दिया था। आकिब और सुनील ने चार-चार विकेट चटकाए थे। जम्मू-कश्मीर ने 126 रनों के लक्ष्य को सिर्फ 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया था। टीम की ओर से वंशज शर्मा 43 रन बनाकर नाबाद रहे थे, तो अब्दुल समद ने 27 गेंदों में 30 रन बनाए थे।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार