बांग्लादेश क्रिकेट टीम ने एशिया कप सुपर-4 के अपने पहले मैच में दुबई में खेले गए मुकाबले में श्रीलंका को हरा दिया। टूर्नामेंट में बांग्लादेश की कप्तानी कर रहे लिटन दास ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया।

Advertisement

लिटन दास श्रीलंका के खिलाफ मैच में तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे थे। लिटन ने 16 गेंद पर 23 रन की पारी खेली। इस पारी के दौरान लिटन दास ने एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली। लिटन अंतर्राष्ट्रीय टी20 में बांग्लादेश की तरह से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। लिटन ने पूर्व कप्तान शाकिब अल हसन को पीछे छोड़ा।

Advertisement

लिटन दास के 114 मैचों में 2,556 रन हो गए। इस दौरान उनके बल्ले से 15 अर्धशतक निकले हैं। उनका स्ट्राइक रेट 126.59 है। सर्वाधिक स्कोर 83 है। दूसरे नंबर शाकिब अल हसन हैं। हसन ने 129 मैच में 2,551 रन बनाए हैं। हसन ने 13 अर्धशतक लगाए हैं।

लिटन दास श्रीलंका के खिलाफ मैच में तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे थे। लिटन ने 16 गेंद पर 23 रन की पारी खेली। इस पारी के दौरान लिटन दास ने एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली। लिटन अंतर्राष्ट्रीय टी20 में बांग्लादेश की तरह से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। लिटन ने पूर्व कप्तान शाकिब अल हसन को पीछे छोड़ा।

Also Read: LIVE Cricket Score

बतौर कप्तान भी वह टी20 फॉर्मेट में बांग्लादेश को सफलता दिलवा रहे हैं। दास ने अब तक 23 टी20 मैचों में बांग्लादेश की कप्तानी की है, जिसमें 13 मैचों में टीम विजयी रही है। उनकी कप्तानी में बांग्लादेश ने वेस्टइंडीज को उसकी धरती पर 0-3 से हराया था। एशिया कप में भी टीम का अच्छा प्रदर्शन रहा है। श्रीलंका के खिलाफ सुपर-4 का पहला मैच जीत टीम ने 2 अंक हासिल कर लिया है। टीम को भारत और पाकिस्तान के खिलाफ दो मैच खेलने हैं।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार