। भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने सीनियर ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा को सराहा है, जिन्होंने मुकाबले को जीवंत बनाए रखते हुए लॉर्ड्स टेस्ट को अंतिम सेशन तक पहुंचाया, लेकिन भारत मैच जीतने से महज 22 रन दूर रह गया।

Advertisement

जडेजा को पांचवें दिन पहले सेशन की शुरुआत में ही बल्लेबाजी के लिए उतरना पड़ा। उन्होंने 181 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 61 रन बनाए, जिसमें एक छक्का और चार चौके शामिल रहे, लेकिन दूसरे छोर पर बल्लेबाज उनका साथ नहीं दे सके।

Advertisement

शुभमन गिल ने जडेजा की तारीफ में कहा, "जडेजा भारत के सबसे अहम खिलाड़ियों में से एक हैं। वह जो अनुभव और हुनर गेंदबाजी, बल्लेबाजी और फील्डिंग में लाते हैं, वह बहुत खास है। मैच के पांचवें दिन उन्होंने जिस तरह धैर्य और समझदारी से खेला, वह सच में शानदार था।"

इसी के साथ गिल ने भारत के निचले क्रम की तारीफ की है। उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि पिछले दो मुकाबलों में हमने निचले क्रम के साथ बल्लेबाजी करने की बात की थी। हमारा निचला क्रम उतना योगदान नहीं दे रहा था, लेकिन मुझे लगता है कि उन्होंने जो जज्बा और साहस दिखाया, वह कमाल का था। हम अंत तक मैच में थे। ऐसा लग रहा था कि अगर कोई साझेदारी 10 रन और जोड़ लेती, तो हम जीत के बहुत करीब पहुंच सकते थे। मुझे लगता है कि यह टीम का बहुत शानदार प्रयास है।"

शुभमन गिल ने जडेजा की तारीफ में कहा, "जडेजा भारत के सबसे अहम खिलाड़ियों में से एक हैं। वह जो अनुभव और हुनर गेंदबाजी, बल्लेबाजी और फील्डिंग में लाते हैं, वह बहुत खास है। मैच के पांचवें दिन उन्होंने जिस तरह धैर्य और समझदारी से खेला, वह सच में शानदार था।"

Also Read: LIVE Cricket Score

भारत के खिलाफ लॉर्ड्स में टेस्ट सीरीज के तीसरे मुकाबले को जीतकर इंग्लैंड की टीम सीरीज में 2-1 से लीड बना चुकी है। अब सीरीज के शेष मुकाबले मैनचेस्टर और लंदन में खेले जाने हैं।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार