Lucknow Super Giants: भारत के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दीप दासगुप्ता ने कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) से सुपर ओवर में मिली हार के लिए लखनऊ सुपरजायंट्स (एलएसजी) के रणनीतिक फैसलों पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि खराब फॉर्म में चल रहे निकोलस पूरन को सुपर ओवर में मिचेल मार्श से पहले बल्लेबाजी के लिए भेजना बहुत बड़ी गलती थी।
दासगुप्ता ने 'जियोस्टार' संग बातचीत करते हुए कहा, "एलएसजी को राजस्थान रॉयल्स और केकेआर के खिलाफ अपने पिछले दोनों मुकाबलों में जीत दर्ज करनी चाहिए थी। मैं समझता हूं कि केकेआर के खिलाफ यह बल्लेबाजी के लिए आसान पिच नहीं थी, लेकिन आप उम्मीद करेंगे कि वे आराम से 156 रन का पीछा कर लेंगे। इस तरह के बैटिंग ऑर्डर के साथ ऐसे लक्ष्य का पीछा न कर पाना उनके ड्रेसिंग रूम के मनोबल के लिए अच्छा नहीं है।”
उन्होंने आगे कहा, “आप अच्छी तरह जानते हैं कि आपके बल्लेबाज रन नहीं बना पा रहे हैं, और इसके ऊपर आपने सुपर ओवर में मिचेल मार्श से पहले निकोलस पूरन को बल्लेबाजी के लिए भेजकर बड़ी गलती की। मार्श इस सीजन में आपके लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे हैं। मिचेल मार्श, हिम्मत सिंह और एडेन मार्करम सुपर ओवर में खेलने के लिए आदर्श तीन बल्लेबाज होने चाहिए थे।"
पूर्व भारतीय विकेटकीपर ने कहा कि इस तरह के करीबी मैच हारने से टीम का सीजन में गणित बुरी तरह से बिगड़ सकता है। उन्होंने कहा, "टी20 क्रिकेट में लगातार ऐसे करीबी मैच हारने से टीम का सीजन खराब हो सकता है। एलएसजी को अपने बैटिंग ऑर्डर और फैसले लेने की क्षमता को जल्दी ठीक करने की जरूरत है, वरना प्लेऑफ हाथ से निकल जाएगा।"
केकेआर से मिले 156 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स की शुरुआत बेहद खराब रही। मिचेल मार्श 2 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद दूसरे विकेट के लिए एडेन मार्करम और ऋषभ पंत ने 55 गेंदों में 57 रनों की साझेदारी निभाई। मार्करम 27 गेंदों में 31 रन बनाकर आउट हुए, तो पंत 38 गेंदों का सामना करने करने के बाद 42 रन बनाकर सुनील नरेन का शिकार बने।
पूर्व भारतीय विकेटकीपर ने कहा कि इस तरह के करीबी मैच हारने से टीम का सीजन में गणित बुरी तरह से बिगड़ सकता है। उन्होंने कहा, "टी20 क्रिकेट में लगातार ऐसे करीबी मैच हारने से टीम का सीजन खराब हो सकता है। एलएसजी को अपने बैटिंग ऑर्डर और फैसले लेने की क्षमता को जल्दी ठीक करने की जरूरत है, वरना प्लेऑफ हाथ से निकल जाएगा।"
Also Read: LIVE Cricket Score
सुपर ओवर में एलएसजी ने निकोलस पूरन और एडेन मार्करम की जोड़ी को मैदान पर उतारा। हालांकि, पूरन सुनील नरेन की पहली ही गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए, जबकि मार्करम तीसरी बॉल पर पवेलियन लौटे। एलएसजी सुपर ओवर में सिर्फ 1 रन ही बना सकी। केकेआर की ओर से बल्लेबाजी करने उतरे रिंकू सिंह ने पहली ही गेंद पर चौका लगाकर केकेआर को जीत दिला दी।