LSG VS GT: साई सुदर्शन (56) और कप्तान शुभमन गिल (60) के शानदार अर्धशतकों तथा उनके बीच 120 रन की बड़ी साझेदारी की बदौलत गुजरात टाइटंस आईपीएल मुकाबले में शनिवार को एक बड़े स्कोर की तरफ बढ़ रही थी लेकिन लखनऊ सुपर जायंट्स के गेंदबाजों ने बेहतरीन वापसी करते हुए आरआर को 20 ओवरों में छह विकेट पर 180 रन पर रोक दिया।

Advertisement

लेग स्पिनर रवि बिश्नोई ने 36 रन पर दो और तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर ने 34 रन पर दो विकेट लेकर गुजरात के बढ़ते कदमों पर ब्रेक लगाई। बिश्नोई ने 14वें ओवर की पहली गेंद पर सुदर्शन को और आखिरी गेंद पर वाशिंगटन सुंदर को आउट कर लखनऊ की वापसी कराई जबकि शार्दुल ने आखिरी ओवर में शेरफेन रदरफोर्ड और राहुल तेवतिया के विकेट झटके।

Advertisement

सुदर्शन ने 37 गेंदों पर 56 रन में सात चौके और एक छक्का लगाया। गिल ने 38 गेंदों पर छह चौके और एक छक्का लगाया। जोस बटलर ने 16, रदरफोर्ड ने 22 और शाहरुख खान ने नाबाद 11 रन बनाये।

अंतिम आठ ओवर में एलएसजी ने सिर्फ 60 रन दिए। पहले 12 ओवरों के बाद जीटी की टीम ने 120 रन बना लिए थे। उसके बाद एलएसजी के गेंदबाजों ने कमाल की वापसी की। गिल और सुदर्शन ने अच्छी पारी खेली। उन्होंने एक विशाल स्कोर की नींव रखी थी लेकिन उसके बाद शायद पिच थोड़ी धीमी हुई। हालांकि पिच अभी भी बल्लेबाजी के लिए ठीक ही लग रही है।

सुदर्शन ने 37 गेंदों पर 56 रन में सात चौके और एक छक्का लगाया। गिल ने 38 गेंदों पर छह चौके और एक छक्का लगाया। जोस बटलर ने 16, रदरफोर्ड ने 22 और शाहरुख खान ने नाबाद 11 रन बनाये।

Also Read: Funding To Save Test Cricket

Advertisement

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार