आईपीएल 2025 के एक बेहद अहम मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने लखनऊ सुपर जायंट्स को छह विकेट से हराकर उसकी प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। हैदराबाद पहले ही प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी थी।

Advertisement

लखनऊ द्वारा दिए गए 206 रनों के लक्ष्य को हैदराबाद ने 18.2 ओवर में चार विकेट खोकर हासिल कर लिया। टीम के लिए अभिषेक शर्मा ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 18 गेंदों में अर्धशतक जड़ा और कुल 59 रन बनाए। उन्होंने 20 गेंदों की पारी में छह छक्के और चार चौके लगाए।

Advertisement

वहीं, हेनरिक क्लासेन ने 47 रन की शानदार पारी खेली, जबकि ईशान किशन ने 35 रन और कामिंदु मेडिंस ने महत्वपूर्ण योगदान देकर जीत की नींव रखी।

हैदराबाद की शुरुआत अच्छी नहीं रही और दूसरे ही ओवर में अथर्व तायडे (13 रन) को दिग्वेश राठी ने आउट कर लखनऊ को पहली सफलता दिलाई। इसके बाद अभिषेक और ईशान ने पारी को संभाला और तेजी से रन बटोरे।

अभिषेक शर्मा ने एक ही ओवर में लगातार तीन छक्के जड़कर मुकाबले का रुख बदल दिया। उनकी पारी ने हैदराबाद को 8 ओवर में ही 100 रन के पार पहुंचा दिया।

आठवें ओवर में अभिषेक का विकेट गिरने के बाद किशन और फिर क्लासेन और कामिंदु ने पारी को आगे बढ़ाया। क्लासेन और कामिंदु के बीच हुई अर्धशतकीय साझेदारी ने लखनऊ की वापसी के सारे रास्ते बंद कर दिए। क्लासेन 47 रन बनाकर आउट हुए, लेकिन तब तक हैदराबाद जीत की दहलीज पर पहुंच चुका था।

Advertisement

अभिषेक शर्मा ने एक ही ओवर में लगातार तीन छक्के जड़कर मुकाबले का रुख बदल दिया। उनकी पारी ने हैदराबाद को 8 ओवर में ही 100 रन के पार पहुंचा दिया।

Also Read: LIVE Cricket Score

Article Source: IANS

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार