मैनचेस्टर सुपर जायंट्स ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 'द हंड्रेड' का खिताब पहली बार अपने नाम किया। फाइनल मुकाबले में मैनचेस्टर ने ट्रेंट रॉकेट्स को 5 विकेट से हराया।

Advertisement

ट्रेंट रॉकेट्स से मिले 159 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मैनचेस्टर सुपर जायंट्स की शुरुआत दमदार रही। पहले विकेट के लिए टिम सीफर्ट और पॉल वाल्टर ने मिलकर 66 रन जोड़े। वाल्टर 14 गेंदों का सामना करने के बाद 22 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, नंबर तीन पर बल्लेबाजी करने उतरे कप्तान जोस बटलर ने 14 गेंदों में 3 छक्कों की मदद से 23 रन बनाए। हेनरिक क्लासेन ने 11 रनों का योगदान दिया, जबकि माइकल ब्रेसवेल बिना खाता खोले पवेलियन लौटे।

मैनचेस्टर सुपर जायंट्स ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 'द हंड्रेड' का खिताब पहली बार अपने नाम किया। फाइनल मुकाबले में मैनचेस्टर ने ट्रेंट रॉकेट्स को 5 विकेट से हराया।

Also Read: LIVE Cricket Score

इससे पहले, ट्रेंट रॉकेट्स की ओर से पारी का आगाज करने उतरी बेन डकेट और फिन एलन की सलामी जोड़ी ने 48 रन जोड़े। एलन 15 रन बनाकर आउट हुए, जबकि डकेट ने 24 गेंदों में 31 रनों का योगदान दिया। एनेउरिन डोनाल्ड ने सिर्फ 19 गेंदों का सामना करते हुए 38 रनों की दमदार पारी खेली। सैम बिलिंग्स 4 रन ही बना सके, जबकि टिम डेविड बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। मिचेल सैंटनर 20 रन बनाकर नाबाद रहे। लुईस ग्रेगरी ने अंत के ओवरों में 200 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 16 गेंदों में 32 रन बनाए और अपनी को टीम को 8 विकेट खोकर 158 रनों के स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार