Team India Practice Session: एंडरसन-तेंदुलकर सीरीज का चौथा टेस्ट बेहद रोमांचक रहा, जो आखिरकार ड्रॉ पर समाप्त हुआ। 31 जुलाई से दोनों देश पांचवां टेस्ट खेलेंगे, जिससे पहले भारतीय टीम ने मंगलवार को लंदन स्थित 'भारतीय उच्चायोग' का दौरा किया।

Advertisement

इस दौरान खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ ने अधिकारियों और गणमान्य व्यक्तियों से मुलाकात की, जिसमें आत्मचिंतन, गर्व और संकल्प की भावना देखने को मिली। सभी ने यूके दौरे पर मिले अटूट समर्थन के लिए आभार जताया।

Advertisement

हेड कोच गौतम गंभीर ने इस कार्यक्रम में भारत-इंग्लैंड मुकाबलों के ऐतिहासिक महत्व और सीरीज की इंटेंसिटी पर प्रकाश डाला।

गंभीर ने कहा, "इंग्लैंड का दौरा हमेशा रोमांचक और चुनौतीपूर्ण रहा है। दोनों देशों के बीच का इतिहास कभी नहीं भुलाया जा सकता। हमने हर बार ब्रिटेन दौरे पर मिले समर्थन की सराहना की है।"

इंग्लैंड ने टेस्ट सीरीज का पहला मैच पांच विकेट से अपने नाम किया था, जिसके बाद टीम इंडिया ने पलटवार करते हुए दूसरे मुकाबले को 336 रन से जीता। इंग्लैंड ने तीसरे टेस्ट को 22 रन के करीबी अंतर से जीतकर सीरीज में 2-1 से लीड बना ली, जिसके बाद चौथा टेस्ट ड्रॉ रहा।

गंभीर ने कहा, "इंग्लैंड का दौरा हमेशा रोमांचक और चुनौतीपूर्ण रहा है। दोनों देशों के बीच का इतिहास कभी नहीं भुलाया जा सकता। हमने हर बार ब्रिटेन दौरे पर मिले समर्थन की सराहना की है।"

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

भारत के पास अंतिम टेस्ट जीतकर सीरीज 2-2 से बराबरी पर खत्म करने का मौका है। आखिरी टेस्ट को लेकर गंभीर ने एकजुट प्रयास की अपील की। उन्होंने कहा, "हमारे पास एक हफ्ता और है। एक आखिरी कोशिश करनी है। यह अपने देश को गौरवान्वित करने का एक आखिरी मौका है। जय हिंद।"

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार