Advertisement
Team india practice session: Cricket News & Match Updates
Advertisement
टीम इंडिया में मौका मिलने पर आयुष बडोनी ने कहा- ऑलराउंडर बनने का फायदा मिला
Team India Practice Session: दिल्ली के क्रिकेटर आयुष बडोनी का मानना है कि करीब दो साल पहले गेंदबाजी शुरू करने का उनका फैसला उनकी जिंदगी का बड़ा मोड़ साबित हुआ। इसी फैसले ने उन्हें एक बल्लेबाज से हरफनमौला खिलाड़ी बनाया और इसी वजह से उन्हें पहली बार भारत की टीम में जगह मिली।
आयुष बडोनी को भारत की एकदिवसीय टीम में शामिल किया गया है, जो इस समय न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज खेल रही है। पहले मुकाबले के बाद वॉशिंगटन सुंदर चोटिल हो गए थे, जिसके चलते बडोनी को टीम में मौका मिला।
फिलहाल यह सीरीज 1-1 की बराबरी पर है। अब दोनों टीमों के बीच निर्णायक मैच रविवार को इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेला जाएगा। दूसरे एकदिवसीय मैच में बडोनी को अंतिम ग्यारह में जगह नहीं मिली थी, लेकिन हाल के अच्छे प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें उम्मीद है कि अगले मैच में खेलने का मौका मिल सकता है। Read More...
Related Cricket News for Team india practice session - Tesst
इंग्लैंड के खिलाफ 5वें टेस्ट में नहीं खेल रहे स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, कोच डोशेट ने बताई वजह
Team India Practice Session: भारत के सहायक कोच रयान टेन डोशेट ने बुमराह के पांच दिवसीय टेस्ट मैच से बाहर होने की वजह बताई है। उन्होंने कहा कि टीम प्रबंधन ने बुमराह की इच्छा का सम्मान किया। प्रबंधन ने माना कि बुमराह को सिर्फ तीन मैच खेलने का मौका देना सही था क्योंकि इस खिलाड़ी का भविष्य एक टेस्ट मैच से कहीं ज्यादा अहम है।
By IANS News • 12 months ago
'हमारे पास एक आखिरी मौका', पांचवें टेस्ट से पहले गौतम गंभीर ने भरा खिलाड़ियों में जोश
Team India Practice Session: एंडरसन-तेंदुलकर सीरीज का चौथा टेस्ट बेहद रोमांचक रहा, जो आखिरकार ड्रॉ पर समाप्त हुआ। 31 जुलाई से दोनों देश पांचवां टेस्ट खेलेंगे, जिससे पहले भारतीय टीम ने मंगलवार को लंदन स्थित 'भारतीय उच्चायोग' का दौरा किया।
By IANS News • 1 year ago
कड़ी मेहनत रंग लाई: अंशुल कंबोज ने किया भारत के लिए टेस्ट डेब्यू
भारत और इंग्लैंड के बीच मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में जारी टेस्ट से दाएं हाथ के तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज ने अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर की शुरुआत की है। उन्हें इंजर्ड आकाश दीप की जगह टीम में शामिल किया गया है।
By IANS News • 1 year ago
रवि शास्त्री को यकीन, सही मायने में ऑलराउंडर साबित हो सकते हैं वाशिंगटन सुंदर
Team India Practice Session: भारत के पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री ने तीसरे टेस्ट में शानदार प्रदर्शन के बाद वाशिंगटन सुंदर का समर्थन किया है। उन्होंने इस युवा खिलाड़ी की हरफनमौला क्षमताओं को सराहा है। शास्त्री के अनुसार सुंदर सही मायने में ऑलराउंडर बनने की क्षमता रखते हैं।
By IANS News • 1 year ago
चौथे टेस्ट मैच में बुमराह खेलेंगे या नहीं, मोहम्मद सिराज ने दी अपडेट
Team India Practice Session: भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने बताया कि तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह बुधवार से मैनचेस्टर में शुरू हो रहे चौथे टेस्ट मैच में खेलेंगे या नहीं। बुमराह के वर्कलोड को देखते हुए टीम मैनेजमेंट में सीरीज शुरू होने से पहले ही फैसला किया था कि यह तेज गेंदबाज पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में सिर्फ तीन मैच ही खेलेगा।
By IANS News • 1 year ago
पंत फिलहाल रिकवरी पर, उनकी जगह ध्रुव जुरेल तीसरे टेस्ट में विकेटकीपिंग करते रहेंगे : बीसीसीआई
Team India Practice Session: भारत के उप-कप्तान ऋषभ पंत लॉर्ड्स में एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी के तीसरे टेस्ट के पहले दिन उंगली में चोट लगने के बाद चिकित्सा निगरानी में हैं। वह टेस्ट के पहले दिन चोट लगने के बाद मैदान से बाहर हो गए थे। दूसरे दिन भी वह मैदान पर नहीं लौटे हैं। उनकी जगह ध्रुव जुरेल विकेटकीपिंग करते रहेंगे।
By IANS News • 1 year ago
लॉर्ड्स टेस्ट : ऋषभ पंत घायल, ध्रुव जुरेल कर रहे विकेटकीपिंग
Team India Practice Session: भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी का तीसरा टेस्ट लॉर्ड्स में गुरुवार से शुरू हुआ। पहले गेंदबाजी कर रही भारतीय टीम को एक बड़ा झटका लगा है। इंजरी की वजह से ऋषभ पंत मैदान से बाहर चले गए हैं। उनकी जगह ध्रुव जुरेल विकेटकीपिंग कर रहे हैं।
By IANS News • 1 year ago
Advertisement
Cricket Special Today
-
- 27 Jul 2026 07:16
Advertisement