महिला टी20 विश्व कप के 18वें मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने भारत को 6 विकेट से हराया। ओल्ड ट्रैफर्ड के मैदान पर साउथ अफ्रीका की इस जीत की नायक मारिजाने कैप रहीं, जिन्होंने सिर्फ 45 गेंदों का सामना करते हुए 81 रनों की दमदार पारी खेली। वहीं, गेंदबाजी में उन्होंने 2 विकेट भी चटकाए।

Advertisement

मारिजाने कैप ने अपनी इस पारी के दौरान कई बड़े रिकॉर्ड्स को अपने नाम किया। कैप ने महिला टी20 विश्व कप में साउथ अफ्रीका की तरफ से तीसरी सबसे बड़ी पारी खेली। टी20 वर्ल्ड कप में प्रोटियाज टीम की ओर से सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड लिजेल ली के नाम है, जिन्होंने 2020 में 101 रनों की शानदार पारी खेली थी, जबकि इस लिस्ट में डेन वैन नीकेर्क (नाबाद 90 रन) दूसरे नंबर पर हैं। कैप ने रनों का पीछा करते हुए टी20 विश्व कप में दूसरी सबसे बड़ी पारी भी खेली।

Advertisement

कैप ने अपनी इस पारी में 7 चौके और 4 छक्के लगाए। वह टी20 विश्व कप की एक पारी में साउथ अफ्रीका की तरफ से सर्वाधिक छक्के लगाने वाली बल्लेबाज भी बन गई हैं। इसके साथ ही टी20 वर्ल्ड कप में चेज करते हुए एक मैच में कैप ने संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया है। कैप से पहले रनों का पीछा करते हुए साल 2018 में वेस्टइंडीज की बल्लेबाज डिएंड्रा डॉटिन ने एक ही मुकाबले में 4 छक्के लगाए थे।

मारिजाने कैप ने अपनी इस पारी के दौरान कई बड़े रिकॉर्ड्स को अपने नाम किया। कैप ने महिला टी20 विश्व कप में साउथ अफ्रीका की तरफ से तीसरी सबसे बड़ी पारी खेली। टी20 वर्ल्ड कप में प्रोटियाज टीम की ओर से सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड लिजेल ली के नाम है, जिन्होंने 2020 में 101 रनों की शानदार पारी खेली थी, जबकि इस लिस्ट में डेन वैन नीकेर्क (नाबाद 90 रन) दूसरे नंबर पर हैं। कैप ने रनों का पीछा करते हुए टी20 विश्व कप में दूसरी सबसे बड़ी पारी भी खेली।

Also Read: LIVE Cricket Score

मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर स्कोरबोर्ड पर 158 रन लगाए। भारतीय टीम की ओर से शेफाली वर्मा ने 15 गेंदों में सर्वाधिक 31 रन बनाए, जबकि दीप्ति शर्मा ने 29 रन बनाए। हालांकि, 159 रनों के लक्ष्य को साउथ अफ्रीका ने सिर्फ 4 विकेट खोकर 19.1 ओवर में हासिल कर लिया। कैप के अलावा, टीम की ओर से ब्रिट्स ने 36 गेंदों में 40 रनों का योगदान दिया।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार